तेलंगाना फैक्टरी विस्फोट में ओडिशा के मरने वाले श्रमिकों की संख्या बढ़कर नौ हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 05, 2025

तेलंगाना में दवा विनिर्माण संयंत्र में हुए विस्फोट में मरने वाले ओडिशा के श्रमिकों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है, क्योंकि अधिकारियों ने डीएनए मिलान से एक और व्यक्ति के शव के पहचान की पुष्टि की है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पांडा ने बताया कि उसकी मौत के साथ ही, 30 जून को तेलंगाना के संगारेड्डी जिले के पाशमिलारम में एक दवा संयंत्र में हुए शक्तिशाली विस्फोट में मारे गए ओडिशा के श्रमिकों की कुल संख्या बढ़ कर नौ हो गयी है।

पांडा ने बताया कि नौ मृतकों में से तीन गंजाम जिले के, दो कटक के, दो नवरंगपुर के तथा एक-एक बालासोर और जाजपुर जिले के थे। उन्होंने बताया कि सभी मृतकों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

पांडा ने आगे बताया कि विस्फोट में चार लोग घायल हो गए, जिनमें से दो को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि अन्य दो का इलाज जारी है। अधिकारी ने बताया कि घायलों में गंजाम जिले का समीर पाधी 35 प्रतिशत तक जल जाने के कारण गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती थे। उसकी हालत में तेजी से सुधार हो रहा है।

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत