By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 29, 2023
मुंबई। महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (एमएसआरडीसी) के अधिकारियों ने बताया है कि मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक अप्रैल से टोल में 18 प्रतिशत की वृद्धि होगी। एमएसआरडीसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि टोल में सालाना छह प्रतिशत की वृद्धि होती है, जो हर तीन साल बाद कुल 18 प्रतिशत हो जाता है, जैसा कि नौ अगस्त 2004 की एक सरकारी अधिसूचना में बताया गया है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि इस वृद्धि से कार तथा जीप जैसे चौपहिया वाहनों के लिए टोल 270 रुपये के बढ़कर 320 रुपये और मिनी बस तथा टेम्पो जैसे वाहनों के लिए 420 रुपये से बढ़कर 495 रुपये हो जाएगा।