अमेरिकी नौसेना के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से Tom Cruise को सम्मानित किया गया, लेकिन लोगों ने अभिनेता को किसी और बात के लिए बधाई दी

By एकता | Dec 18, 2024

हॉलीवुड के सबसे हैंडसम अभिनेताओं में शुमार टॉम क्रूज को बीते दिन अमेरिकी नौसेना के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'प्रतिष्ठित लोक सेवा पुरस्कार' से सम्मानित किया गया। इस दौरान की तस्वीरें अमरीकी नौसेना ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा की हैं। इन तस्वीरों में, टॉम बूढ़े लग रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि फैंस टॉम के बूढ़े दिखने पर खुशी जाहिर कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: कॉन्सर्ट के दौरान Billie Eilish पर फैन ने फेंका ब्रेसलेट, सिंगर ने किसी तरह काबू किया अपना गुस्सा

अनजान लोगों को बता दें, टॉम को यह सम्मान टॉप गन, बॉर्न ऑन द फोर्थ ऑफ जुलाई, ए फ्यू गुड मेन और मिशन: इम्पॉसिबल फ्रैंचाइज़ में काम के माध्यम से 'नौसेना और मरीन कॉर्प्स में उनके उत्कृष्ट योगदान' के लिए दिया गया है। अमेरिकी नौसेना ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा, 'हमारे नौसेना और मरीन कॉर्प्स टीम को उनके निरंतर समर्थन के लिए टॉम क्रूज को प्रतिष्ठित सार्वजनिक सेवा पुरस्कार प्रदान करना मेरे लिए सम्मान की बात है। आपके काम ने पीढ़ियों को हमारे देश की सेवा के लिए करियर बनाने के लिए प्रेरित किया है!'

प्रमुख खबरें

DUSU Election में हिंसा पर Delhi High Court सख्त, नतीजे रोकने की दी चेतावनी

श्रीलंका के खिलाफ Test Series में वापसी चाहते हैं Pakistan के तेज गेंदबाज Haris Rauf

Delhi में अंगदान पोर्टल शुरू, CM Rekha Gupta ने भी लिया अंग दान करने का संकल्प

Udhampur Encounter: सुरक्षाबलों ने मार गिराए 2 पाकिस्तानी आतंकी, भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद