जिस Hollywood ने दिलाई पहचान, उसी को पसंद नहीं करते Tom Holland, जानें सबके पसंदीदा Spider Man ने ऐसा क्यों कहा?

By एकता | Jul 12, 2023

हॉलीवुड के मशहूर अभिनेताओं में गिने जाने वाले टॉम हॉलैंड ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्हें फिल्म इंडस्ट्री पसंद नहीं है। अभिनेता हॉलीवुड में नौ साल की उम्र से काम कर रहे हैं। चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाले टॉम को 20 साल की उम्र में प्रसिद्धि मिली। उन्होंने मार्वल की फिल्म 'कैप्टेन अमेरिका: सिविल वॉर' में स्पाइडर मैन की भूमिका निभाई थी, जिसके बाद वह रातोंरात ग्लोबल स्टार बन गए।

इतना ही नहीं अभिनेता ने पॉडकास्ट में खुलासा किया कि उन्होंने बिजनेस के इस गेम में अपने कई दोस्तों को खो दिया है। अभिनेता ने कहा, 'मैंने अपने सामने बहुत से लोगों को आते देखा है, जो खुद को खो देते हैं। मेरे ऐसे दोस्त हैं जिनके साथ मैं बड़ा हुआ हूं, वे अब मेरे दोस्त नहीं हैं, क्योंकि उन्होंने खुद को इस बिजनेस में खो दिया है।'

Tom sharing his thoughts on Hollywood
by u/groovygyal in Fauxmoi

इसे भी पढ़ें: नमस्ते, आप कैसे हैं... टॉम क्रूज़ ने हिंदी उच्चारण से प्रशंसकों को मंत्रमुग्ध किया

पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं हॉलैंड

टॉम हॉलैंड अपनी फिल्म 'स्पाइडर मैन' की को-स्टार और हॉलीवुड की सुपरस्टार अभिनेत्री जेंडाया को डेट कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों ने सगाई कर ली है। हालाँकि, इस खबर की अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है। इसके अलावा दोनों को लेकर अफवाहें हैं कि दोनों जल्द लिव-इन में शिफ्ट होने वाले हैं।

प्रमुख खबरें

लोकतंत्र से खिलवाड़ बंद हो: Arvind Kejriwal का दावा, BJP विरोधी मतदाताओं के Delete हो रहे Vote

CEA V Anantha Nageswaran ने MSME के लिए RBI के NPA नियमों की समीक्षा की मांग की

केरल Assembly में आएगा वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल का विधेयक, VD Satheesan ने दी जानकारी

Kerala High Court ने रद्द किया SIT का फैसला, ED रिपोर्ट पर Vijayan के खिलाफ FIR के निर्देश