टूलकिट पर तकरार जारी, कांग्रेस के दो नेताओं को नोटिस, छत्तीसगढ़ CM बोले- ट्विटर को धमकाने के लिए पुलिस को भेजा गया

By अभिनय आकाश | May 25, 2021

कोरोना काल में तू-तू, मैं-मैं से निकलकर राजनीति अब एफआईआर तक पर उतर आई है। टूलकिट पर लगातार भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने है। दोनों एक दूसरे पर लगातार हमले बोल रहे हैं। वहीं दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ट्वीटर इंडिया के लाडो सराय और गुरुग्राम ऑफिस में भी दस्तक दी। ट्विटर ने सोशल मीडिया पर कुछ हैंडल्स द्वारा शेयर किए गए पोस्ट्स को ‘छेड़छाड़ किया हुआ मीडिया’ बता दिया था। दिल्ली पुलिस ने शारीरिक रूप से जाकर ट्विटर के दोनों दफ्तरों को नोटिस दिया। वहीं पूरे मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी का दौर भी जारी है। 

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि ट्विटर को धमकाने के लिए केंद्र सरकार ने पुलिस को उसके कार्यालय भेज दिया। इसी से साफ होता है कि केंद्र सरकार में बैठे लोग किस स्तर पर जा रहे हैं। देश में कोरोना से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए टूलकिट ईजाद किया गया।

पुलिस ने कांग्रेस के दो नेताओं को भेजा नोटिस

कांग्रेस के कथित टूलकिट मामले में दिल्ली पुलिस की तरफ से कांग्रेस के दो नेताओं राजीव गौड़ा और रोहन गुप्ता को नोटिस भेजा गया है। पुलिस ने उन्हें जांच में शामिल होने के लिए नोटिस भेजा है। ये वहीं नेता हैं जिन्होंने छत्तीसगढ़ में बीजेपी नेताओँ के खिलाफ कथित फर्जी टूलकिट के जरिये भ्रम फैलाने के लिए शिकायत दर्ज कराई थी। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने महरौली चोरी केस सुलझाया, iPhone 15 खरीदने से पकड़े गए दो आरोपी

अभिषेक शर्मा की आक्रामक पारी से भारत ने Afghanistan को हराकर जीती T20I श्रृंखला

Tata Sons में SP Group की हिस्सेदारी बेचकर 25000 करोड़ जुटाने का Noel Tata ने दिया प्रस्ताव

PM Narendra Modi के 76वें जन्मदिन पर Rajasthan में सेवा अभियान, CM Bhajan Lal Sharma ने गिनाए विकास कार्य