टूलकिट विवाद में छत्तीसगढ़ के पूर्व CM रमन सिंह को भेजा गया नोटिस, पूछताछ करेगी पुलिस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 22, 2021

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कथित टूलकिट मामले में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह और भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ मामला दर्ज कराने के विरोध में धरना दिया। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि इस आपदाकाल को कांग्रेस ग़लत तरीक़े से अपने लिए राजनीतिक मौक़े में बदलना चाहती है। रमन सिंह और पात्रा के खिलाफ प्राथमिकी इस शिकायत पर दर्ज की गई है कि उन्होंने कांग्रेस का एक जाली ‘लेटरहेड’ का इस्तेमाल करते हुए एक ‘‘टूलकिट’’ कथित तौर पर प्रसारित किया।

इसे भी पढ़ें: पीएम और यूपी सीएम एक-दूसरे की नकली प्रशंसा कर रहे और जनता परेशान है: अखिलेश यादव

कांग्रेस के भय, दबाव और दमन के राजनीतिक चरित्र की भाजपा कार्यकर्ता कोई परवाह नहीं करते हैं।’’ सिंह ने कहा, ‘‘छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के लोगों ने टूलकिट मामले को लेकर शिकायत की है। हम भी उन्हें चुनौती देने को तैयार हैं। टूलकिट बनाकर कांग्रेस द्वारा रचे जा रहे षड्यंत्र का भाजपा विरोध कर रही है।’’ उन्होंने कहा कि इस आपदा के संकट काल को कांग्रेस हमेशा ग़लत तरीक़े से अपने लिए राजनीतिक मौक़े के रूप में बदलना चाहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं हैं, इसलिए इसे मुद्दा बनाकर देश की छवि ख़राब करके आने वाले समय में भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरने की कोशिश की जा रही है। छत्तीसगढ़ में सत्ताधारी दल कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई ने कथित टूलकिट मामले को लेकर सिंह और पात्रा के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

प्रमुख खबरें

Assam में बाढ़ प्रभावित शिवसागर और चराइदेव के लोगों का एक साल का भूमि कर माफ

Kerala: मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन पर सरकारी हेलीकॉप्टर के इस्तेमाल को लेकर उठे सवाल

Ganeev Kaur ने अकाल तख्त को लिखा पत्र, विधानसभा सत्र में शामिल होने पर मांगा निर्देश

Hamirpur में बीमा के 44 लाख रुपये के लिए पत्नी की हत्या, पति समेत चार गिरफ्तार