By रेनू तिवारी | Jun 03, 2026
Breaking News 3 June 2026 | आज की ताज़ा और बड़ी खबरें- देश-दुनिया की ताज़ा और बड़ी खबरें अब आपकी उंगलियों पर! प्रभासाक्षी के इस समाचार बुलेटिन में पढ़ें आज की मुख्य सुर्खियाँ। पूरी जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाएँ।
दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आज सुबह एक भीषण आग लगने की घटना ने पूरे शहर को झकझोर दिया। इस दर्दनाक हादसे में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। अधिकारियों के अनुसार यह आग फ्लरिश स्टे बी एंड बी नामक भवन में लगी, जहां भूतल पर एक भोजनालय संचालित किया जा रहा था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतकों में कई विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा तफरी का माहौल बन गया और बचाव कार्य के लिए विभिन्न एजेंसियों को तत्काल सक्रिय किया गया।
दक्षिण दिल्ली के एक इलाके में स्थित पांच मंजिला इमारत में एक बेड-एंड-ब्रेकफास्ट में भीषण आग लग गई, जिसमें कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। मृतकों में से कई विदेशी नागरिक थे। कई घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि ये विदेशी नागरिक मुख्य रूप से मध्य एशियाई और अफ्रीकी देशों के थे। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। इस बीच, कम से कम 21 लोगों की मौत के घंटों बाद भी शोक संतप्त रिश्तेदार साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में जमा होकर अपने प्रियजनों के बारे में जानकारी की तलाश कर रहे थे। दिल्ली पुलिस ने बताया कि इस घटना के बाद दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) द्वारा बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चलाया गया।
दक्षिण दिल्ली का पॉश इलाका मालवीय नगर बुधवार (3 जून 2026) की सुबह एक भीषण त्रासदी का गवाह बना। यहाँ के हौज रानी क्षेत्र में स्थित एक होटल में सुबह-सुबह लगी भयानक आग ने कम से कम 21 मासूम जिंदगियों को लील लिया, जिनमें से अधिकांश विदेशी नागरिक थे। इस दर्दनाक हादसे के बीच दमकलकर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए धुएं से भरी इमारत से 40 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद जो खुलासे हो रहे हैं, वे दिल्ली में व्यावसायिक इमारतों और होटलों में सुरक्षा नियमों की धज्जियां उड़ाने की एक डरावनी कहानी बयां करते हैं।
ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस में कथित तौर पर आंतरिक कलह के संकेत मिल रहे हैं। निष्कासित नेता ऋतब्रता बनर्जी ने 59 विधायकों के समर्थन का दावा किया है। उन्होंने आगे कहा कि खुद समेत बागी गुट को अब 60 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। यदि ये दावे सही हैं, तो इसका मतलब होगा कि ममता बनर्जी को फिलहाल केवल 20 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। ऋतब्रता बनर्जी ने यह भी कहा कि उनके पास गुट के समर्थन में 59 विधायकों के हस्ताक्षर वाला पत्र है। हालांकि, राजनीतिक विश्लेषक स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं और तृणमूल कांग्रेस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। कथित हस्ताक्षरों की प्रामाणिकता और महत्व अभी स्पष्ट नहीं है।
CIK Raids Jammu and Kashmir | आतंकवादी गतिविधियों से जुड़े मामले में कश्मीर के छह जिलों में छापेमारी
जम्मू-कश्मीर में आतंकी नेटवर्क और उनके स्लीपर सेल के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। बुधवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस की 'काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर' (CIK) इकाई ने घाटी के छह अलग-अलग जिलों में एक साथ बड़ी छापेमारी की। यह कार्रवाई आतंकवाद और पाकिस्तानी फंडिंग से जुड़े एक दशक पुराने मामले की जांच के सिलसिले में की गई है। अधिकारियों के मुताबिक, हाल ही में मिले ताजा खुफिया इनपुट, तकनीकी विश्लेषण (Technical Analysis) और जारी तफ्तीश के आधार पर घाटी के छह जिलों में आठ संदिग्ध ठिकानों की पहचान की गई थी, जहां बुधवार तड़के एक साथ दबिश दी गई।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में व्यावसायिक और उद्यमशील गतिविधियों को एक नई दिशा देने के लिए दिल्ली सरकार ने कमर कस ली है। दिल्ली सरकार ने विभिन्न व्यापार, व्यवसाय और उद्यमशील कृषि इकाइयों की एक सटीक और विस्तृत सूची तैयार करने के लिए 8वीं आर्थिक गणना (8th Economic Census) की तैयारियां शुरू कर दी हैं। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) ने इस बड़े अभियान को अमलीजामा पहनाने के लिए दिल्ली सरकार के अर्थशास्त्र एवं सांख्यिकी निदेशालय को केंद्रीय नोडल एजेंसी नामित किया है।
Left के 'चहेते' से TMC के 'बागी' तक, Ritabrata Banerjee बगावत कर बनेंगे TMC के एकनाथ शिंदे?
भाजपा विधायक तापस रॉय ने तृणमूल कांग्रेस के उस संकट पर टिप्पणी करते हुए कहा कई टीएमसी नेताओं और विधायकों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। ये घटनाक्रम संकेत दे रहे हैं कि पार्टी महाराष्ट्र में हुई फूट की तरह ही विभाजन की ओर बढ़ रही है। ममता बनर्जी द्वारा 1998 में टीएमली बनाए जाने के बाद से इसे अब तक का सबसे बड़ा संकट बताया जा रहा है। इस संकट के केंद्र में वाम मोर्चे के पूर्व चहेते ऋतब्रता बनर्जी हैं। ऋतब्रता को 2017 में पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में CPI(M) से निष्कासित कर दिया गया था और वे टीएमसी में शामिल हो गए थे। अब, टीएमसी के शीर्ष नेताओं ने कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
मध्य पूर्व (मिडल ईस्ट) में जारी युद्ध अब एक बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। अमेरिकी सेना ने पुष्टि की है कि ईरान द्वारा कुवैत और बहरीन की ओर दागी गई कई मिसाइलें या तो तकनीकी खराबी के कारण लक्ष्य तक पहुंचने में विफल रहीं या उन्हें हवा में ही मार गिराया गया। इस हिमाकत के जवाब में अमेरिकी सेना ने ईरान के रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण सैन्य ठिकाने पर हवाई हमला कर दिया है।अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने बयान जारी कर बताया कि ईरान के मिसाइल हमलों के तुरंत बाद अमेरिकी वायुसेना ने जवाबी कार्रवाई की।
जापान में पाकिस्तान शर्मसार! बिना परमिट के बना डाली मस्जिद, जापानी प्रशासन ने लिया सख्त एक्शन
जापान में रहने वाले पाकिस्तानी समुदाय के लिए एक बड़ी और असहज करने वाली स्थिति पैदा हो गई है। सैतामा प्रांत के कावागोए (Kawagoe) शहर में अवैध रूप से बनाई गई एक मस्जिद अब कानूनी विवादों में घिर गई है। इस मस्जिद का उद्घाटन इसी साल अप्रैल में जापान में पाकिस्तान के राजदूत अब्दुल हमीद की मौजूदगी में बड़े पैमाने पर हुआ था। लेकिन अब जापानी प्रशासन इस अवैध निर्माण को ढहाने (Demolish) की तैयारी कर रहा है। स्थानीय नगरपालिका और प्रशासनिक केंद्र (कावागोए सिटी हॉल) ने इस मामले पर अपना रुख पूरी तरह साफ कर दिया है। प्रशासन का कहना है कि इमारत का निर्माण जापानी कानूनों का उल्लंघन करके किया गया है।