Hariyali Teej पर अपने लुक को बनाएं ग्लैमरस, ट्राई करें ये 6 Trendy Green Nail Art डिजाइन्स

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 07, 2026

सावन के महीने में व्रत-त्योहार का विशेष महत्व होता है। हर साल महिलाएं हरियाली तीज को बड़ी धूमधाम से सेलिब्रेट करती हैं। इस दिन वे नए कपड़े पहनने के साथ सोलह श्रृंगार भी करती हैं। तीज व्रत के लिए महिलाएं मेहंदी लगवती हैं और खूबसूरत साड़ी पहनती हैं। वहीं, नाखूनों पर भी हर रंग का नेल आर्ट करवाती है, जिनसे उनके नेल का लुक काफी अट्रैक्टिव लगता है। यदि आप भी इस साल हरियाली तीज पर अपने लुक को मॉर्डन और ट्रेंडी टच देना चाहती हैं, तो आप भी ग्रीन नेल आर्ट के ये सुंदर डिजाइन बनवा सकती हैं।

सेलेस्टियल ऑलिव ग्रीन नेल आर्ट

अगर आप सिंपल नेल आर्ट चाहिए, तो आप सेलेस्टियल ऑलिव ग्रीन नेल आर्ट सबसे बेस्ट रहेगा। यदि आपके नेल्स आलमंड शेप के हैं, तो इस तरह का नेल आर्ट सबसे बेस्ट हो सकता है। इस सिंपल और एलिगेंट नेल आर्ट को आप हरियाली तीज के मौके पर किसी भी सिल्क या कॉटन साड़ी के साथ पेयर कर सकती हैं।

लीफ प्रिंट ऑलिव ग्रीन और ब्राउन नेल आर्ट

हरियाली तीज के अवसर पर आप खूबसूरत लीफ प्रिंट वाली ऑलिव ग्रीन और ब्राउन रंग के कॉम्बिनेशन को ट्राई कर सकती हैं। यदि आप प्रेस-ऑन नेल्स हैं, तो इस तरह के नेल आर्ट सबसे बेस्ट रहेगा। इसमें बनीं गोल्डन लीफ्स आपके हाथों में चार चांद लगा देंगी। इसलिए हरियाली तीज पर हरे रंग की नेल पॉलिश के साथ गोल्डन का कॉम्बिनेशन सबसे असरदार रहने वाला है।

सेज ग्रीन पैटर्न नेल आर्ट

हरियाली तीज के मौके पर आप नाखूनों पर ग्रीन कलर के फ्लावर का डिजाइन बनवा सकते हैं। हल्का हरा और व्हाइट बेस काफी सुंदर लगता है। इसको आप ऑर्गेंजा या शिफॉन आउटफिट्स के साथ स्टाइल करें। वहीं, एक या दो नाखूनों पर ग्लिटर जरुर लगाएं और बाकी नेल्स पर एमराल्ड ग्रीन नेल पेंट लगाएं।

न्यूड ग्रीन या कैट-आई स्टाइल नेल आर्ट

इस खास अवसर पर न्यूड ग्रीन या कैट-आई स्टाइल नेल आर्ट आपके हाथों को खूबसूरत बना देंगे। आप चाहे इसमें डार्क ग्रीन, लाइट ग्रीन और व्हाइट नेल पॉलिश का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे आप किसी भी आउटफिट के साथ पेयर कर सकते हैं। इसके साथ आप हैवी बनारसी या कांजीवरम साड़ी को पेयर कर सकते हैं। 

वॉर्म कॉपर ग्लिटर नेल आर्ट

वॉर्म कॉपर ग्लिटर नेल आर्ट आजकल फैशन वर्ल्ड में काफी ट्रेंड में है। हरियाली तीज के मौके पर आप इस तरह का नेल आर्ट आपकी शोभा बढ़ा देगा। इसे आप किसी भी आर्टिस्ट से डिजाइन करवा सकती हैं। ग्रीन कलर नेल पॉलिश के साथ ग्लिटर हाथों को अट्रैक्टिव बनाने में मदद करेगा। यदि आप पूजा के समय टेंपल ज्वेलरी या एंटीक गोल्ड ज्वेलरी पहनती हैं, तो इस तरह का नेल आर्ट सबसे बेस्ट रहने वाला है। 

प्रमुख खबरें

Mekedatu Row: Tamil Nadu CM और Udhayanidhi में तीखी जुबानी जंग, सस्ती राजनीति का आरोप

Ashfaq ने World Athletics U20 में 400m राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा, सेमीफाइनल में प्रवेश

Australia ने ईरान की दो महिला फुटबॉलर को नागरिकता दी, मंत्री टोनी बर्क ने दिलाई शपथ

Hockey World Cup में 28 साल बाद नहीं दिखेगा कोई भारतीय अंपायर, दिग्गजों ने उठाए सवाल