Hariyali Teej पर क्यों बढ़ रहा Minimal Mehndi Designs का क्रेज? जानिए 6 Trending Back hand Finger डिजाइंस

By दिव्यांशी भदौरिया | Aug 13, 2026

15 अगस्त को हरियाली तीज का पर्व मनाया जा रहा है। सावन के महीने में तीज का त्योहार बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। इसके लिए महिलाएं नए वस्त्र पहनती है, सोलह श्रृंगार करती है और मेहंदी लगवाती है। आपने भी तीज के त्योहार को लेकर तैयारियां शुरु कर दी होगी। 

जाल वर्क फिंगर मेहंदी डिजाइन

तीज के लिए सिर्फ 10 मिनट के अंदर भरी हुई मेहंदी बनवाना चाहती हैं, तो कम समय में बनने वाली यह खूबसूरत डिजाइन आपके लिए एकदम परफेक्ट रहेगी। इस मेहंदी में उंगलियों पर बारीक जाल बनाया गया है, जो एथनिक लुक के साथ खूब मैच करता है। यह डिजाइन हाथों के पीछे और भी आकर्षक लगता है।

 फिंगर कैप जिग-जैग शार्प लाइन मेहंदी डिजाइन

क्या आपको भी हैंड एक्सेसरीज पहनने का शौक है, तो यह मेहंदी डिजाइन आपको बैक हैंड ज्वेलरी जैसा लुक देगा। आप अपने हाथ पर जिग-जैग डिजाइन बना सकते हैं, जो कि एकदम ब्रेसलेट जैसा लगे और उंगलियों की टिप्स को पूरा भर सके। हरियाली तीज पर लगाने के लिए यह डिजाइन काफी यूनिक है।

बेल और पत्ती पैटर्न मेहंदी डिजाइन

वैसे बेल डिजाइन भी काफी खूबसूरत लगती है। ऐसी डिजाइन आपके हाथों को दूर से ही देखने पर खूबसूरत और अट्रैक्टिव बना देगा। यह डिजाइन सूट से लेकर साड़ी पर भी काफी अच्छा लगेगा।

अरेबिक कटवर्क फिंगर डिजाइन

मेहंदी डिजाइन में हमेशा से ही अरेबिक स्टाइल ट्रेंड में रहा है। यदि आप हरियाली तीज पर पूरा हाथ नहीं भरना चाहते हैं, तो आप इस तरह के मिनिमल डिजाइन बनवा सकते हैं। इसके कटवर्क और बोल्ड आउट लाइन, आपके हाथों की खूबसूरती बढ़ा देगा।

 

ज्योमेट्रिक और लाइन आर्ट फिंगर मेहंदी

यदि आप तीज पर इंडो-वेस्टर्न आउटफिट्स पहन रहे हैं, आप इस तरह के खूबसूरत लाइन आर्ट और ज्योमेट्रिक मेहंदी डिजाइन को जरुर बनवाएं। उंगलियों पर सीधी, तिरछी रेखाएं और छोटे ट्राइंगल इस डिजाइन को पूरा करते हैं। 

भरवा फिंगर बैक हैंड मेहंदी डिजाइन

यदि आपको भरी-भरी मेहंदी लगवाना पसंद है, तो आप इस मौके पर खूबसूरत भरवा फिंगर बैक हैंड मेहंदी डिजाइन को बनवा सकते हैं। हाथ के पीछे उंगलियों पर बना घना डिजाइन आपके पूरे लुक को शानदार बना देगा। 

प्रमुख खबरें

Har Ghar Tiranga से हर भारतीय जुड़ा, Amit Shah बोले- यह राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक

Chicago Murder Case: पत्नी के दूसरी बार छोड़ने पर बेकाबू हुआ Mehsana का युवक, चाकुओं से गोदकर की हत्या

Punjab Recruitment Scam पर Congress MP Dharamvir Gandhi का तीखा हमला, AAP के Double Character पर उठाए सवाल

RG Kar Case Update: साक्ष्य मिटाने के आरोप में TMC MLA Nirmal Ghosh गिरफ्तार, जल्दबाजी में Cremation पर बड़ा एक्शन