New Year Celebration के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन, जहां रहते हैं बड़ी संख्या में हिन्दुस्तानी

By सूर्या मिश्रा | Dec 20, 2022

अगर आप इस न्यू ईयर सेलिब्रेशन प्लान कर रहे हैं और सही डेस्टिनेशन नहीं चूज कर पा रहें है तो हम आपको कुछ ऐसे शानदार डेस्टिनेशन बता रहें हैं जो है तो देश से बाहर लेकिन वहां पहुंच कर आपको भारतीय रंग और भारतीय मूल के लोग ही मिलेंगे। यहां के त्यौहार और यहां की मौज मस्ती सब आपके न्यू ईयर सेलिब्रेशन को यादगार बना देंगे, आइये जानते है इनके बारे में
 
मॉरीशस
मॉरीशस अपने शानदार होटेल्स और खूबसूरती के कारण जाना जाता है। यहां हिन्दुओं की आबादी तीसरे नम्बर पर हैं। यहां हिन्दुओं की लगभग 14 लाख की आबादी है। भारत और नेपाल के बाद मॉरीशस में हिन्दुओं की सबसे बड़ी आबादी रहती है। यहां की मुद्रा मारिशिये रुपया है। मॉरीशस घूमने में 7-10 दिनों का समय पर्याप्त रहेगा। इतने समय में आप मॉरीशस की सैर आराम से कर सकते हैं। मॉरीशस को ड्रीमलैंड के नाम से भी जाना जाता है। हनीमून कपल्स के लिए यह फेवरिट डेस्टिनेशन है। यहां आप अपने वेकेशंस को पूरी तरह से इंजॉय कर पाएंगे। मॉरीशस की राजधानी पोर्ट लुईस है जो राजा लुई के नाम पर दिया गया है। यहां से 30 किलोमीटर की दूरी पर यहां का अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा सर शिवसागर रामगुलाम स्थित है।  

फिजी
फिजी पूरी दुनियां में अपने आइलैंड्स के लिए फेमस है। यहां के समुद्र तट अपनी खूबसूरती और शांत वातावरण से सुकून का अहसास कराते हैं । यहां भी आपको बड़ी संख्या में हिन्दू आबादी मिलेगी। फिजी की राजधानी सुवा यहां का सबसे बड़ा शहर है जो रेवा प्रान्त में हैं 1882 में सुवा को फिजी की राजधानी बनाया गया था। इसके पूर्व यहां की राजधानी लेवुका थी। यहां के आइलैंड फेमस वीकेंड डेस्टिनेशन हैं।

सूरीनाम
वीकेंड डेस्टिनेशन के लिहाज से सूरीनाम भी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। सूरीनाम में 27.4 की आबादी हिन्दुओं की है। इसलिए यहां भी आपको अपने देश जैसी ही फीलिंग आएगी। यहां सूरीनामी हिंदी तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। यहां की आधिकारिक लैंग्वज डच है। सूरीनाम की राजधानी पारामारिबो है यहां कुल दस जिले हैं। सूरीनाम में आपको भोजपुरी बोलने वाले लोग अच्छी संख्या में मिल जायेंगे।

गुयाना
अगर आप वीकेंड स्पेंड करने के लिए कोई शांत और खूबसूरत डेस्टिनेशन नहीं सेलेक्ट कर पा रहें हैं तो गुयाना भी आपके लिए सही ऑप्शन है। यहां भी आपको बड़ी संख्या भारतीय मूल के लोग मिलेंगे। अंग्रेजी यहां की भाषा है। यहां आपको लकड़ी से बनीं इमारते देखने को मिलेंगी जिनमें यहां की प्राचीन सेंट जॉर्ज एंग्लिकन कैथ्रेडल है जिसे दुनिया भर के पर्यटक देखने आते हैं। यह दुनिया की सबसे ऊंची लकड़ी की इमारतों में से एक है। यहां की मुख्य मुद्रा गुइनिश डॉलर है लेकिन अंग्रेजी डॉलर भी चलता है। यहां के समुद्र तट और यहां के फेस्टिवल की मौज मस्ती देखने लायक होती है। यहां आपको रेलवे यातायात की सुविधा नहीं मिलेंगी यात्रा करने के लिए बसों का इस्तेमाल किया जाता है।

प्रमुख खबरें

Wimbledon 2026: Jannik Sinner ने चोट की अफवाहों को किया खारिज, दमदार जीत से पहुंचे तीसरे दौर में

FIFA World Cup 2026: USA को लगा तगड़ा झटका, स्टार स्ट्राइकर Folarin Balogun नॉकआउट मैच से बाहर

Ronaldo के Retirement पर बहन Katia का बड़ा खुलासा, बोलीं- यह उनका आखिरी World Cup है

Argentina का करो या मरो मुकाबला, Cape Verde से भिड़ंत से पहले कोच Scaloni ने टीम को किया सावधान