By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 18, 2020
इस्लामाबाद। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को पाकिस्तान के शीर्ष जनरलों को राष्ट्रीय और क्षेत्रीय सुरक्षा स्थितियों के बारे में जानकारी दी। सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने रावलपिंडी में कोर कमांडरों की एक बैठक की अध्यक्षता की।इस बैठक में राष्ट्रीय और क्षेत्रीय सुरक्षा स्थितियों पर जनरलों को जानकारी दी गई।