अमेरिका-आसियान बैठक से नदारद रहे दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों के शीर्ष नेता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 04, 2019

बैंकाक। बैंकाक में आसियान की बैठक में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नहीं आने के बाद दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों के कई नेता सोमवार को अमेरिकी अधिकारियों के साथ बैठक से दूर रहे। दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों के संगठन (आसियान) के 10 सदस्यीय संघ से केवल तीन राष्ट्राध्यक्ष और कुछ विदेश मंत्री ही बैठक में आए। आसियान के सप्ताहांत शिखर सम्मेलन में अमेरिकी वाणिज्य मंत्री विल्बर रॉस और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओब्रायन शामिल हुए।

ओब्रायन के सोमवार को हुए संबोधन के दौरान कम उपस्थिति के उलट आसियान की पिछली बैठकों में अधिकतर राष्ट्राध्यक्षों ने शिरकत की थी। बैंकाक में एक राजनयिक ने कहा कि जब अमेरिकी प्रतिनिधित्व बराबरी के स्तर पर नहीं है तो आसियान के लिए नेताओं को भेजना भी उचित नहीं। एक अन्य राजनयिक ने कहा कि यह बहिष्कार नहीं है। बात ये है कि अन्य नेताओं को दूसरी बैठकों में शामिल होना था।

इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी की यात्रा के बाद भारत और थाईलैंड ने रक्षा सहयोग बढ़ाने का निर्णय किया

ट्रंप की गैरमौजूदगी में उनकी तरफ से ओब्रायन ने राष्ट्रपति का एक पत्र पढ़ा, जिसमें आसियान नेताओं को अगले साल की शुरुआत में विशेष बैठक के लिए अमेरिका आने का आमंत्रण दिया गया। बैठक में थाइलैंड के प्रधानमंत्री के साथ लाओस और वियतनाम के नेता भी शामिल थे।

प्रमुख खबरें

Election Commission के बयान से Rahul Gandhi के झूठ की पोल खुली: BJP

Jyothi Yarraji और Praveen Chithravel की चोट पर AFI मांगेगा निजी संस्थानों से जवाब

Maharashtra के 265 तालुके सूखा प्रभावित घोषित, किसानों के लिए राहत उपायों का ऐलान

Asian Games में Sawan Barwal ने मैराथन में 44 साल बाद जीता रजत पदक