अपराह्न दो बजे तक देश और दुनिया की बड़ी हलचल

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 04, 2026

नयी दिल्ली, चार अक्टूबर की विभिन्न फाइल से रविवार को अपराह्न दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार है :

दि6 कांग्रेस राम मंदिर ‘सत्ता का अहंकार आत्मघाती है’: राम मंदिर जांच को लेकर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना नयी दिल्ली, कांग्रेस ने रविवार को आरोप लगाया कि राम मंदिर न्यास के पूर्व महासचिव चंपत राय जैसे लोगों को राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच में बचाया जा रहा है।

दि11 भाजपा रास चुनाव उम्मीदवार रास चुनाव: भाजपा ने उत्तराखंड से दिनेश आर्य, पश्चिम बंगाल से रुक्मिणी मल्लिक को उम्मीदवार बनाया नयी दिल्ली, भाजपा ने रविवार को राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करते हुए पश्चिम बंगाल से रुक्मिणी मल्लिक और उत्तराखंड से दिनेश आर्य को प्रत्याशी बनाया।

प्रादे17 केरलम लीड जांच सीईसी केरलम सरकार ने केएसटीपी परियोजना पर सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सतर्कता जांच का आदेश दिया तिरुवनंतपुरम, केरलम के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने केएसटीपी सड़क निर्माण परियोजना में भ्रष्टाचार के आरोपों और उससे जुड़े एक मलेशियाई ठेकेदार की 2006 में हुई मौत मामले की सतर्कता जांच के आदेश दिए हैं। सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।

प्रादे16 उप्र अखिलेश गठबंधन सीट सुनिश्चित करने से ज्यादा विपक्षी गठबंधन की जीत जरूरी : अखिलेश यादव लखनऊ, समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सीट बंटवारे पर अटकलों के बीच रविवार को कहा कि विपक्षी गठबंधन की जीत इसके दलों को मिलने वाली सीटों की संख्या से ज्यादा जरूरी है।

प्रादे22 महाराष्ट्र पायलट आपबीती बिना लड़े हार नहीं मानना चाहता था इसलिए कॉकपिट का दरवाजा खोलने के लिए पूरी ताकत लगा दी : मच्छार मुंबई, इजराइल जा रही ‘फ्लाईदुबई’ की उड़ान को दुर्घटनाग्रस्त करने की अपने सह-पायलट की कोशिश को नाकाम करने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार ने कहा कि वह बिना मुकाबला किए हार नहीं मानना चाहते थे इसलिए कॉकपिट का दरवाजा अंदर से खोलने के लिए उन्होंने अपनी पूरी ताकत लगा दी।

अर्थ8 गैस मूल्य सरकार ने मुश्किल क्षेत्रों से निकलने वाली गैस की मूल्य सीमा बढ़ाकर 9.89 डॉलर प्रति इकाई तय की नयी दिल्ली, सरकार ने रिलायंस इंडस्ट्रीज और बीपी के केजी-डी6 ब्लॉक जैसे मुश्किल क्षेत्रों से उत्पादित प्राकृतिक गैस की अधिकतम कीमत सीमा बढ़ाकर 9.89 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू कर दी है। यह नई कीमत सीमा एक अक्टूबर, 2026 से 31 मार्च, 2027 तक लागू रहेगी। इससे पहले यह सीमा 8.90 डॉलर प्रति इकाई थी।

अर्थ7 जियो प्लेटफॉर्म्स आईपीओ करीब 12 लाख करोड़ रुपये के उद्यम मूल्य के साथ अक्टूबर अंत तक सूचीबद्ध हो सकती है जियो प्लेटफॉर्म्स नयी दिल्ली, डिजिटल सेवा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड के इस महीने के अंत तक शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक, कंपनी का उद्यम मूल्य करीब 143-146 अरब डॉलर यानी 12 लाख करोड़ रुपये से अधिक रह सकता है।

वि3 इजराइल नेतन्याहू भारतीय पायलट नेतन्याहू ने कैप्टन मच्छार से फोन पर की बात, कहा-‘आप पूरी दुनिया के नायक’ दुबई, इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शनिवार को भारतीय पायलट स्मित मच्छार से फोन पर बात की और ‘फ्लाईदुबई’ के विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने की सह-पायलट की कथित साजिश को नाकाम करने के लिए उन्हें पूरी दुनिया का ‘नायक’ बताया।

वि5 श्रीलंका भारतीय मछुआरे श्रीलंका के जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में नौ भारतीय मछुआरे गिरफ्तार कोलंबो, श्रीलंका की नौसेना ने उसके जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में नौ भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है और उनकी एक नौका भी जब्त कर ली है। आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

खेल8 खेल एशियाड ओसीए दर्शक भारत-पाक क्रिकेट और हॉकी मुकाबलों को एशियाई खेलों के इतिहास में सबसे अधिक दर्शक मिले: ओसीए नागोया, एशियाई खेलों के इतिहास में भारत-पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट फाइनल और पुरुष हॉकी सेमीफाइनल सबसे अधिक देखे जाने वाले मुकाबले रहे। एशियाई ओलंपिक परिषद (ओसीए) ने रविवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि आइची-नागोया खेलों में खिलाड़ियों को ‘सर्वश्रेष्ठ माहौल’ उपलब्ध कराया गया जिसका प्रमाण 212 रिकॉर्ड हैं।

प्रमुख खबरें

Irani Cup: शेष भारत ने जम्मू कश्मीर को 167 रन से हराया, मुकेश कुमार ने लिए छह विकेट

दिग्गज Director Singeetham Srinivasa Rao का निधन, South Cinema इंडस्ट्री में शोक की लहर

Meerut में पत्नी पर कार चढ़ाने और जानलेवा हमले के आरोप में पति समेत दो गिरफ्तार

SIR और MPSC आंदोलन पर बोले Sharad Pawar, ‘सरकार छात्रों से बात करे, बातचीत से निकलेगा समाधान’