Disha Salian केस में CBI जांच के आदेश, Ram Mandir Trust को मिला पहला CEO

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 02, 2026

नयी दिल्ली, दो सितंबर ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से बुधवार को रात नौ बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:

प्रादे134 महाराष्ट्र अदालत दिशा सालियान तीसरीलीड जांच

दिशा सालियान मामले में अदालत ने सीबीआई जांच के आदेश दिए; पुलिस को फटकार लगाई मुंबई, मुंबई उच्च न्यायालय ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की प्रबंधक रहीं दिशा सालियान की मौत के मामले में बुधवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराए जाने का आदेश दिया और छह साल तक प्राथमिकी दर्ज नहीं करने पर मुंबई पुलिस को फटकार लगाई।

वि11: नेपाल लीड बाढ़ नेपाल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,127 हुई, हजारों लापता लोगों की तलाश जारी काठमांडू: नेपाल में अचानक आई विनाशकारी बाढ़ से मरने वालों की संख्या बुधवार को बढ़कर 1,127 हो गई। हिमालयी क्षेत्र में आई इस आपदा के एक सप्ताह बाद भी बचावकर्मी हजारों लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

प्रादे175: मप्र स्टेडियम दूसरी लीड कांग्रेस मप्र : स्टेडियम की अनुमति पर अटका राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम, तारीख आगे बढ़ाई गई इंदौर (मध्यप्रदेश): कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में इंदौर में 12 सितंबर को प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तारीख जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजन की अनुमति नहीं मिलने के कारण आगे बढ़ाकर 19 सितंबर कर दी गई है।

प्रादे185: हिमाचल विधानसभा स्कूल हिमाचल के 150 स्कूलों में एक भी शिक्षक नहीं, 3,500 स्कूलों में सिर्फ एक शिक्षक शिमला: हिमाचल प्रदेश विधानसभा में बुधवार को बिना शिक्षकों या केवल एक शिक्षक के सहारे चल रहे स्कूलों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया।

वि24 पाक सिंधु जल संधि पाकिस्तान का भारत से सिंधु जल संधि के दायरे में रचनात्मक बातचीत का आग्रह

इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने बुधवार को भारत से आग्रह किया कि वह सिंधु जल संधि के दायरे में रहते हुए उसके साथ रचनात्मक रूप से बातचीत करे, जिसे दोनों देशों ने गंभीरता से स्वीकार किया था।

अर्थ56 लीड जीडीपी सरकार सरकार ने जीडीपी वृद्धि के 7.8 प्रतिशत के अनुमान का किया बचाव, 2.6 प्रतिशत वृद्धि के दावे को नकारा

नयी दिल्ली, सरकार ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही की आर्थिक वृद्धि दर 7.8 प्रतिशत के बजाय करीब 2.6 प्रतिशत रहने के दावे को खारिज करते हुए बुधवार को कहा कि नवीनतम जीडीपी अनुमान की तुलना पुरानी और बदली जा चुकी श्रृंखला से करना ‘सेब और संतरे’ की तुलना करने जैसा है।

अर्थ46 न्यायालय अपील पंजाब डीए डीए मामले में पंजाब सरकार ने न्यायालय से कहा, उसके कर्मचारियों का वेतन केंद्र के कर्मचारियों से अधिक

नयी दिल्ली, पंजाब सरकार ने अपने कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (डीए) देने के संबंध में उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ उच्चतम न्यायालय का रुख करते हुए कहा कई महत्वपूर्ण श्रेणी में उसके कर्मचारियों का कुल वेतन पहले से ही केंद्र सरकार के कर्मचारियों के मुकाबले आधिक है।

खेल20 खेल महिला आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी भारत करेगा शुरूआती महिला चैंपियंस ट्रॉफी 2027 की मेजबानी दुबई, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने 2027 में होने वाली पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी श्रीलंका से छीनकर बुधवार को इसे भारत में आयोजित करने को फैसला किया।

खेल9 खेल भारत रैंकिंग गिल और बुमराह आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नीचे खिसके, पडिक्कल आगे बढ़े दुबई, भारतीय कप्तान शुभमन गिल बुधवार को जारी आईसीसी की टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में दो पायदान और जसप्रीत बुमराह गेंदबाजों की रैंकिंग में एक पायदान नीचे खिसक गए, जबकि देवदत्त पडिक्कल 54वें स्थान पर पहुंचने में सफल रहे।

प्रमुख खबरें

London में Kirandeep Kaur हत्याकांड के आरोपी पर अप्रैल में चलेगा मुकदमा

Aung San Suu Kyi को King Charles III द्वारा भेजी गईं पुस्तकें म्यांमा प्रशासन ने सौंपी

पूर्व डिप्टी सीएम KS Eshwarappa को आए दो धमकी भरे फोन, पुलिस में दी शिकायत

Delhi Police के सिपाही और उसके साथी ने किया अपहरण, डेढ़ लाख फिरौती मांगने पर गिरफ्तार