अमेरिका के शीर्ष सीनेटर बोले, भारत-अमेरिका के रिश्ते व्यापक, गहरे एवं प्रगति पर हैं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 31, 2020

वाशिंगटन। अमेरिका के एक शीर्ष सीनेटर ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत और अमेरिका के रिश्ते व्यापक, गहरे एवं प्रगति पर हैं। साथ ही उन्होंने वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास चीन की सेना के साथ हिंसक झड़प में भारतीय सैनिकों की शहादत पर दुख भी व्यक्त किया। पूर्व लद्दाख की गलवान घाटी में 15 जून को दोनों सेनाओं के बीच हिंसक झड़प में भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए थे। अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू के साथ बातचीत के बाद सीनेटर कोरी गार्डनर ने कहा, ‘‘ अमेरिका और भारत के संबंध व्यापक, गहरे और प्रगति पर हैं। हमने यह चर्चा की कि हमारे राष्ट्रों के बीच क्षेत्र में साझा चुनौतियों तथा आक्रामकता का मुकाबला करने और हिंद-प्रशांत में नियम आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों देशों के बीच सहयोग कितना महत्वपूर्ण है।’’ 

प्रमुख खबरें

Flatmate के साथ सुकून से रहना है तो पहले ही दिन तय कर लें ये जरूरी नियम

Festive Season में मेहमानों के लिए झटपट बनाएं 3 टेस्टी Mushroom Snacks

Election Commission के मुद्दों पर 30 सितंबर को दिल्ली में बैठक करेगा INDIA गठबंधन

Anahat Singh और Abhay Singh एशियाई खेलों के फाइनल में, Olympic 2028 कोटा से एक कदम दूर