अमेरिकी वित्त विभाग का शीर्ष अधिकारी यूक्रेन पर तनाव के बीच भारत की यात्रा करेगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 21, 2022

वाशिंगटन, 21 अगस्त (एपी)। यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद से पहली बार अमेरिका के वित्त विभाग का एक शीर्ष अधिकारी भारत की आधिकारिक यात्रा करेगा। फरवरी में शुरू इस युद्ध पर भारत के निष्पक्ष रुख को लेकर चिंताओं के बीच अमेरिका चाहता है कि इन बैठकों में इस पर ध्यान केंद्रित किया जाए कि दक्षिण एशियाई देश के साथ संबंधों को कैसे मजबूत किया जा सके। उप-वित्त मंत्री वैली अडेयेमो मुंबई और नयी दिल्ली की यात्रा करेंगे और इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यालय के अधिकारियों, वित्त मंत्रालय, भारत के रिजर्व बैंक और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बैठकें करेंगे। भारत के 2023 में 20 अंतरसरकारी समूह का नेतृत्व करने की तैयारी पर वित्त विभाग ने कहा कि अडेयेमो ‘‘ऊर्जा सुरक्षा मजबूत करने, दुनियाभर में खाद्य असुरक्षा और धन के अवैध प्रवाह से निपटने जैसी अहम साझा प्राथमिकताओं पर चर्चा’’ करेंगे।

प्रमुख खबरें

England Test Team की रेस में Justin Langer सबसे आगे, रवि शास्त्री और राहुल द्रविड़ दावेदारी से बाहर

Gold Price Hike: घरेलू बाजार में सोना हुआ महंगा, MCX Futures में एक प्रतिशत की जोरदार रिकवरी

Share Market में भारी बिकवाली के बीच Rupee की रिकवरी, $20.72 Billion के Foreign Inflow ने बढ़ाई मुद्रा की ताकत

Maruti Suzuki Price Hike: अगस्त 2026 से महंगी होंगी मारुति की कारें, ग्राहकों पर पड़ेगा ₹30,000 तक का बोझ