3 दिन की Trip, मजा विदेश जैसा! ये 5 Indian Destinations हैं Low Budget में एकदम परफेक्ट

By दिव्यांशी भदौरिया | Apr 21, 2026

घूमने के शौकीन लोग हर बार कहीं न कहीं ट्रिप का प्लान बनाते रहते है। वीकेंड ट्रिप या 2-3 दिन के लिए लोग घूमने के लिए निकल ही जाते है। वैसे भी आज के समय में लंबी छुट्टी मिलना मुश्किल होता है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि 3 दिन की ट्रिप के लिए भारत की सबसे लोकप्रिय जगहों पर घूमने जा सकते हैं।

 गोवा

अगर आप समुद्र किनारे सुकून के पल बिताना चाहते हैं और साथ ही शानदार नाइट लाइफ का आनंद लेना चाहते हैं, तो भारत में गोवा सबसे बेहतरीन विकल्प माना जाता है। छोटी छुट्टियों के लिए, खासकर 3 दिन की ट्रिप के लिए, यह जगह एकदम परफेक्ट है। यहां के मशहूर बीच जैसे बागा और कैलंगुट पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। साथ ही, यहां आपको ठहरने के लिए होटल और घूमने के लिए स्कूटी आसानी से किराए पर मिल जाती है।

मैक्लोडगंज

यदि आपको हिल स्टेशन पसंद है तो आप मैक्लोडगंज जा सकती हैं। बौद्ध मठ और तिब्बती कल्चर देखने को मिलेगा। इसके साथ ही आपको यहां ट्रेकिंग का मजा भी ले सकते हैं। कम बजट वालों के लिए यह जगहें बेहद ही खास है।

पुदुचेरी

पुदुचेरी को “मिनी फ्रांस” के नाम से भी जाना जाता है। यहां की रंगीन गलियां, खूबसूरत कैफे और शांत माहौल लोगों को खूब आकर्षित करते हैं। इस शहर की फ्रेंच शैली की इमारतें आपको विदेश जैसा अनुभव कराती हैं। यहां आप साइकिल या स्कूटी लेकर आराम से पूरे शहर की सैर कर सकती हैं और हर कोने का आनंद ले सकती हैं।

उदयपुर

राजस्थान वैसे भी अपनी भव्यता और खूबसूरती के लिए पूरे देश में मशहूर है, और यहां घूमने के लिए कई शानदार जगहें हैं। इन्हीं में से एक उदयपुर है, जिसे “झीलों का शहर” भी कहा जाता है। अगर आप कुछ खास और शाही अंदाज का अनुभव करना चाहती हैं, तो उदयपुर आपके लिए बेहतरीन विकल्प है। यहां की शांत झीलें और शानदार महल हर किसी का दिल मोह लेते हैं।

ऋषिकेश

ऋषिकेश आज के समय में हर किसी का पसंदीदा ट्रैवल स्पॉट बन गया है। यह जगह खास तौर पर उन लोगों के लिए शानदार है, जो रोमांच और शांति दोनों का अनुभव एक साथ करना चाहते हैं। यहां आप रिवर राफ्टिंग और कैंपिंग जैसी एक्टिविटीज़ का आनंद ले सकती हैं, वहीं बंजी जंपिंग भी यहां काफी लोकप्रिय है। इसके अलावा गंगा नदी के किनारे बैठकर जो सुकून मिलता है, उसका एहसास ही अलग होता है।

प्रमुख खबरें

Katrina Kaif के Postpartum Look पर उठे सवाल, डिलीवरी के बाद शरीर को रिकवर होने में क्यों लगता है वक्त

यौन शोषण के मामले में बृजभूषण शरण सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें? फिर कोर्ट पहुंचीं 4 महिला रेसलर, याचिका में फैसले को पुरानी सोच वाला बताया

IIT Bombay पहुंचे Ramdas Athawale, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला पर कार्रवाई की उठाई मांग

Juhu में एक लड़की को देखकर क्यों बेचैन हो गई थीं Tillotama Shome? पोस्ट में बताया पूरा अनुभव