कोरोना वायरस से उबरे डाइबाला पर टोरिनो का खिलाड़ी संक्रमित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 07, 2020

मिलान। यूवेंटस के स्टार खिलाड़ी पाउलो डाइबाला ने खुलासा किया है कि छह हफ्ते पहले कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद वह इस बीमारी से उबर गए हैं लेकिन सिरी ए की एक अन्य टीम टोरिनो ने पुष्टि की है कि उनका एक खिलाड़ी पॉजीटिव पाया गया है। अर्जेन्टीना के 26 साल के फुटबॉलर डाइबाला ने ट्वीट किया, ‘‘कई लोगों ने पिछले कुछ हफ्तों में इस बारे में बात की लेकिन अंतत: मैं पुष्टि कर सकता हूं कि मैं उबर गया हूं। आपके समर्थन के लिए एक बार फिर धन्यवाद और मैं उन सभी लोगों के साथ हूं जो अब भी इससे पीड़ित हैं।’’

यूवेंटस के शहर के प्रतिद्वंद्वी टोरिनो ने खुलासा किया है कि खिलाड़ियों और कर्मचारियों के परीक्षण के दौरान उनका एक खिलाड़ी कोविड-19 से संक्रमित पाया गया है। सिरी ए टीमें इस हफ्ते व्यक्तिगत ट्रेनिंग शुरू करेंगी। टोरिनो ने बयान में कहा, ‘‘टोरिनो एफसी के खिलाड़ियों के पहले मेडिकल परीक्षण में कोविड-19 का एक पॉजीटिव मामला सामने आया है।’’ क्लब ने कहा, ‘‘इस फुटबाल खिलाड़ी में अभी इसके लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं और उसे तुरंत पृथक कर दिया गया है तथा उसे लगातार निगरानी में रखा जाएगा।

प्रमुख खबरें

Asian Games Badminton: PV Sindhu और Ayush Shetty प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

बच्चों में नशाखोरी सिर्फ जनस्वास्थ्य नहीं बल्कि Child Protection का मामला: CJI Surya Kant

रूस की तेल रिफाइनरी पर यूक्रेन ने दाग दिए दनादन ड्रोन, 3 लोगों की मौत

PropEquity Report: देश के नौ प्रमुख शहरों में Housing Sales 6% गिरकर 1.03 लाख इकाई पर आई