Jharkhand Weather: झारखंड में मूसलाधार बारिश ने ली 5 लोगों की जान, IMD का अगले 72 घंटे का अलर्ट जारी किया

By रेनू तिवारी | Aug 23, 2025

रांची स्थित भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार को अगले कुछ दिनों में राज्य भर में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। IMD बुलेटिन के अनुसार, शनिवार को राज्य के उत्तर-पश्चिमी भागों, जैसे गढ़वा, चतरा, पलामू और लातेहार, में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसी तरह, शनिवार को राज्य के दक्षिण-पश्चिमी, उत्तर-पूर्वी और मध्य भागों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

राजनगर के बीडीओ मलय दास ने बताया, ‘‘जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान महिला और उसके बेटे की मौत हो गई वहीं संतोष लोहार नामक व्यक्ति का कच्चा मकान गिरने से आठ अन्य लोग घायल हो गए।’’ एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब संतोष के कुछ रिश्तेदार उसके घर आए हुए थे।

इसे भी पढ़ें: धामी के निर्देश पर पौड़ी की जिलाधिकारी, एसएसपी ने खुदकुशी करने वाले युवक के परिजनों से मुलाकात की

पुलिस ने बताया कि जिले में एक अन्य घटना में, शनिवार सुबह एक घर की दीवार गिरने से पांच साल के बच्चे की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। उसने बताया कि यह घटना खरसावां थाना क्षेत्र के कोल शिमला में हुई। एक अधिकारी ने बताया कि चतरा जिले के कटघरा गांव में शुक्रवार को एक दंपति उफनती नदी में बह गए। गिधौर के बीडीओ राहुल देव ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘ पति का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि पत्नी अब भी लापता है।’’ अधिकारियों ने बताया कि जिले के पत्थलगडा प्रखंड के खैराटोला गांव में भी बारिश से संबंधित घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

प्रमुख खबरें

Jammu and Kashmir | शोपियां के बाद अब पुलवामा में तहलका! CRPF और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 2 आतंकी सहयोगी गिरफ्तार, साजिश नाकाम

Indonesia Forest Fire: बारिश के लिए 3000 लोगों ने पढ़ी विशेष नमाज

Pulwama में 2 संदिग्ध आतंकी मददगार गिरफ्तार, सुरक्षाबलों ने बरामद किए हथियार

Kashmiri Pandits पर हुए अत्याचार का चुन चुन कर हिसाब ले रही Modi सरकार, 1998 के Wandhama Massacre में 23 लोगों की निर्मम हत्या की फाइल दोबारा खोली