मूसलाधार बारिश से दक्षिण-पूर्वी टेक्सास में जलभराव, स्कूलों को बंद किया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 04, 2024

अमेरिका के ह्यूस्टन में अधिकारियों ने कई दिन हुई भारी बारिश के बाद निवासियों से बाढ़ की विकट स्थिति के लिए तैयार रहने का आग्रह किया है। देश की तीसरी सबसे बड़ी ओ हिडाल्गो काउंटी की शीर्ष अधिकारी लीना हिडाल्गो ने कहा, ‘‘खतरा अभी बना हुआ है और यह और भी बदतर होने वाला है। यह कोई सामान्य स्थिति नहीं है।’’

हिडाल्गो ने कहा कि बच्चों को ले जा रही एक स्कूल बस के गहरे पानी में चले जाने के बाद बचाव अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि बस में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।

दक्षिणपूर्वी टेक्सास क्षेत्र में शुक्रवार को मूसलाधार बारिश के चलते जलभराव हो गया, जिससे स्कूलों को बंद करना पड़ा और ह्यूस्टन के आसपास कई राजमार्ग को बंद कर दिया गया। राष्ट्रीय मौसम सेवा के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान 9 इंच (23 सेंटीमीटर) से अधिक बारिश हुई जिससे क्षेत्र के लिए बाढ़ की चेतावनी जारी करनी पड़ी।

प्रमुख खबरें

PM Modi की रैली को लेकर पुख्ता हुए सुरक्षा इंतजाम, हजारों पुलिस कर्मी संभालेंगे सुरक्षा की जिम्मेदारी

कोई भी सरकार संविधान नहीं बदल सकती: Nitin Gadkari

Vodafone Idea की छह महीनों में चुनिंदा शहरों में 5जी सेवा लाने की योजनाः CEO

दिल्ली में आज चुनावी शंखनाद करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी, जनता में बेहद उत्साह