माताओं-बहनों के सम्‍मान को क्षति पहुंचाने वालों का समूल नाश सुनिश्चित: योगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 02, 2020

लखनऊ। महिलाओं के खिलाफ आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों को मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शुक्रवार को कड़ा संदेश दिया और कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ अत्यंत कठोर कार्रवाई की जाएगी। योगी ने ट्विटर पर कहा उत्‍तर प्रदेश में माताओं-बहनों के सम्‍मान और स्‍वाभिमान को क्षति पहुंचाने का विचार मात्र रखने वालों का समूल नाश सुनिश्चित है। इन्‍हें ऐसा दंड मिलेगा जो भविष्‍य में उदाहरण प्रस्‍तुत करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘आपकी उत्तर प्रदेश सरकार हर माता-बहन की सुरक्षा व विकास के लिए संकल्‍पबद्ध है। यह हमारा संकल्‍प ह‍ै-वचन है। योगी का यह बयान ऐसे समय आया है जब प्रदेश में महिलाओं के साथ दुष्‍कर्म और आपराधिक घटनाओं को लेकर विपक्ष ने व्यापक विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं।

प्रमुख खबरें

Kerala High Court ने CMRL रिश्वत मामले में Pinarayi Vijayan पर FIR दर्ज करने का दिया आदेश

CTI ने PM Modi को लिखा पत्र, त्योहारों में दिल्ली के प्रमुख बाजारों में प्रदर्शन रोकने की मांग

Vaishno Devi Yatra का बुलावा आते ही दूर होने लगती हैं रुकावटें और बनते हैं काम

Goa में 27 लाख देकर फर्जी अफसर बना शख्स, Excise Department की कुर्सी पर बैठते ही धराया