बेहाला पश्चिम सीट पर तृणमूल के घोरेर छेले और भाजपा की अभिनेत्री उम्मीदवार के बीच कड़ी टक्कर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 09, 2021

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की बेहाला पश्चिम सीट पर इस बार तृणमूल कांग्रेस के घोरेर छेले (परिवार का बेटा) पार्थ चटर्जी और भाजपा की उम्मीदवार एवं बांग्ला फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री श्रावंती चटर्जी के बीच कड़ी टक्कर होने जा रही है। वहीं, वाम मोर्चे की तरफ से पूर्व पार्षद निहार भक्त भी चुनावी मैदान में हैं। इस सीट पर चौथे चरण में शनिवार को मतदान होगा। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मंत्रिमंडल में वरिष्ठ मंत्री पार्थ चटर्जी बेहाला पश्चिम सीट से चार बार विधायक रहे हैं। 

भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ कथित असंतोष को भुनाने के लिए अभिनेत्री श्रावंती को मैदान में उतारा जोकि राजनीति में तो नई हैं लेकिन जनता में उनकी लोकप्रियता के चलते उन्हें मजबूत चुनौती के तौर पर देखा जा रहा है। बेहाला पश्चिम सीट के अंतर्गत आने वाले वार्ड संख्या 127 के निवासी शांतनु मलिक ने कहा कि अनुभव सबसे ज्यादा मायने रखता है। कोई भी रातों-रात राजनेता नहीं बन सकता, हालांकि, कुछ वर्षों में उसके अनुभव में इजाफा हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें: बंगाल चुनाव : बेहतर दैनिक मजदूरी और जमीन के अधिकार को लेकर उम्मीद पाले हुए हैं चाय बागान मजदूर 

उन्होंने कहा कि मैं श्रावंती जैसे अनुभवहीन उम्मीदवार पर कैसे विश्वास कर सकता हूं? पार्थ दा परिपक्व राजनेता हैं और वे खुद को नेता के तौर पर साबित कर चुके हैं। सत्यन रॉय रोड पर रहने वाले द्विजेन बनर्जी ने कहा, श्रावंती चटर्जी को चुनाव में उतारना भाजपा का समझदारी भरा कदम है। हम एक नए और ऊर्जावान उम्मीदवार को चाहते हैं जो हमारी जरूरत के समय उपलब्ध रहेगा।

प्रमुख खबरें

Share Market में Black Friday! IT Stocks में भारी बिकवाली से Sensex 600 अंक टूटा।

Accenture की एक खबर ने डुबोया बाजार, Infosys और TCS जैसे दिग्गज शेयर 8% तक टूटे

सहकारिता की नई उड़ान! Bihar में PACS के जरिए धान बीज उत्पादन का पायलट Project शुरू

Iran खत्म हो चुका है, 10 सेंट भी नहीं मिलेंगे, Donald Trump ने तेहरान के दावों को किया खारिज