Mokama Assembly Seat: मोकामा विधानसभा सीट पर कड़ा मुकाबला, क्या वीणा देवी भेद पाएंगी अनंत सिंह का अभेद्य किला

By अनन्या मिश्रा | Nov 03, 2025

बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों यानी की 06 नवंबर और 11 नवंबर को मतदान होने हैं। इन चुनावों में मोकामा विधानसभा सीट एक अहम निर्वाचन सीट है। जहां पर पहले चरण यानी की 06 नवंबर को मतदान होना है। मोकामा विधानसभा सीट को बिहार के बाहुबली नेता अनंत सिंह का गढ़ माना जाता है। वह साल 2005 से इस सीट पर जीत हासिल करते आ रहे हैं। इस बार यानी की साल 2025 के विधानसभा चुनाव में मोकामा से जेडीयू के अनंत सिंह, राष्ट्रीय जनता दल से वीणा देवी, जनसुराज पार्टी के प्रियदर्शी पीयूष, आम आदमी पार्टी के डॉ राजेश कुमार और निर्दलीय से अनिल कुमार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमाने उतरे हैं।

इसे भी पढ़ें: Sarairanjan Assembly Seat: क्या जेडीयू के गढ़ को तोड़ पाएगी RJD और जनसुराज पार्टी, त्रिकोणीय हुआ मुकाबला

आरजेडी उम्मीदवार

वहीं आरजेडी ने मोकामा विधानसभा सीट से वीणा देवी को चुनावी मैदान में उतारा है। बता दें कि वीणा देवी नौवीं पास हैं। वह भारतीय राजनीतिज्ञ और वैशाली की वर्तमान सांसद हैं। इसके अलावा वह गायघाट निर्वाचन क्षेत्र से बिहार विधानसभा की पूर्व सदस्य हैं। 

जनसुराज पार्टी उम्मीदवार

जनसुराज पार्टी पीयूष प्रियदर्शी को मोकामा विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। माना जा रहा है कि पीयूष प्रियदर्शी को मोकामा विधानसभा क्षेत्र के लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है। ऐसे में यह चुनावी लड़ाई दिलचस्प मोड़ ले रही है।

प्रमुख खबरें

Riyadh Airport Attack | रियाद एयरपोर्ट हमले में हैदराबाद के व्यक्ति की मौत, असदुद्दीन ओवैसी ने विदेश मंत्री से लगाई मदद की गुहार

ECI विवाद में CJI से मिलने का समय न मिलने के बाद विपक्ष का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च

Gurugram में 55000 करोड़ के संपत्ति सौदे जांच के दायरे में, एक ही PAN के इस्तेमाल से खुली गड़बड़ी

Dhruv Rathee का आरोप, दिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले पुलिस ने किया अपहरण