कानून व्यवस्था को लेकर कड़ा रुख अपनाया जाए: सोरेन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 13, 2020

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर बिना भेदभाव के कड़ा रुख अपनाए जाने का निर्देश दिया है।सरकारी प्रवक्ता ने यहां बताया कि विपक्ष की बैठक में शामिल होने दिल्ली गए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है किराज्य की समरसता को तोड़ने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त और कड़ी कार्रवाई की जाए।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर तत्काल मुख्य सचिव की अध्यक्षता में अपर मुख्य सचिव (गृह) और पुलिस महानिदेशक सहित आला अधिकारियों की उच्चस्तरीय बैठक हुई। बैठकके उपरान्त सभी जिलों की पुलिस और प्रशासन को कानून व्यवस्था को लेकर कड़ा रुख अपनाने का निर्देश दिया गया।सोरेन ने राज्य की जनता से अपील की कि सब मिलकर समरसता और भाईचारे के साथ नए झारखण्ड का निर्माण करें। 

प्रमुख खबरें

Bahraich में भारी बारिश और तूफान से 3 लोगों की गई जान, नदियां उफान पर

UN Tourism ने 1980 में शुरू किया था World Tourism Day, 27 सितंबर की तारीख है बेहद खास

Asian Games में त्रिसा-गायत्री और ध्रुव-तनीषा की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में हारी

Maharashtra: सूखा राहत पैकेज को नाकाफी बता Congress ने Latur और Nanded में किया विरोध