2023 के मुकाबले 2024 में दिसंबर के आखिरी हफ्ते घरेलू पर्यटकों की संख्या में रिकार्ड वृद्धि

By प्रेस विज्ञप्ति | Jan 03, 2025

गोवा। सावंत सरकार की पर्यटन अनुकूल योजनाओं और चुस्त-दुरूस्त कानून व्यवस्था के चलते घरेलू व विदेशी पर्यटकों के दिल में गोवा की खास जगह है। पर्यटक गोवा को दिल से पसंद करते हैं। यही वजह है कि क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए गोवा घरेलू पर्यटकों की पहली पसंद बना हुआ है। इस बार भी गोवा ने घरेलू पर्यटकों की संख्या के मामले में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। 2023 की तुलना में 2024 दिसंबर महीने में क्रिसमस और न्यू ईयर पर गोवा आने वाले घरेलू पर्यटकों की संख्या में रिकॉर्ड 27 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। 

जानकारी के अनुसार 20 से 31 दिसंबर 2024 तक गोवा का डाबोलिम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा यात्रियों की भीड़ से गुलजार रहा। इस अवधि में 683 घरेलू उड़ानों से 1.20 लाख यात्रियों और 27 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से 4,700 यात्री गोवा पहुंचे। यह आंकड़ा घरेलू यात्रियों में लगभग 27% की वृद्धि को दर्शाता है। 

इसे भी पढ़ें: Goa CM प्रमोद सावंत ने गलत संदेश फैलाने के लिए Influencers की आलोचना की, कहा- भ्रामक जानकारी ना दें

राजस्व में जबरदस्त इजाफा

जानकारी के अनुसार 2023 की तुलना में दिसंबर 2024 में गोवा ने ₹75.51 करोड़ अधिक राजस्व अर्जित किया। अप्रैल से दिसंबर 2024 के बीच गोवा का कुल राजस्व ₹4,614.77 करोड़ तक पहुंच गया, जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में ₹365.43 करोड़ अधिक है। इसमें जीएसटी और वैट का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जो पर्यटकों द्वारा की गई खरीदारी और सेवाओं पर आधारित है।

पर्यटकों की पहली पसंद है गोवा: पर्यटन मंत्री 

गोवा के पर्यटन मंत्री रोहन खाउंटे 2024 के पर्यटन सत्र को असाधारण बताते हुए कहा कि “हमें गर्व है कि त्योहारी सीजन में पर्यटकों की संख्या में अभूतपूर्व इजाफा हुआ। हमारा उद्देश्य गोवा को उच्च स्तरीय पर्यटन के लिए और भी बेहतर बनाना है, जहां हर पर्यटक सुरक्षित और खुशनुमा यादों को अपने साथ लेकर जाए। चुनौतियां जरूर हैं, लेकिन हमारा प्रयास है कि पर्यटकों की प्रत्येक यात्रा को यादगार और सुखद बनाया जाए।

स्थानीय आजीविका का साधन 

गोवा में पर्यटन न केवल राज्य की अर्थव्यवस्था को गति देता है, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए आजीविका का प्रमुख साधन भी है। होटल, होमस्टे, टैक्सी सेवाएं और स्थानीय हस्तशिल्प व स्मृति चिन्ह बेचने वाले लोग, सभी पर्यटन उद्योग से जुड़े हुए हैं।

रिजनरेटिव टूरिज्म इनिशिएटिव (Regenerative Tourism Initiative) के जरिए गोवा ने पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया है। जिससे यह सतत और समृद्ध पर्यटन के लिए एक उदाहरण बन गया है। इन पहलों और गोवा के आकर्षण के साथ, राज्य का पर्यटन क्षेत्र न केवल अर्थव्यवस्था को मजबूती देता है, बल्कि जिम्मेदार यात्रा के लिए एक उत्कृष्ट मानक स्थापित करता है।

प्रमुख खबरें

PNG Connection को बढ़ावा देने के लिए राज्यों में तैनात होंगे Nodal Officer

Odisha में Congress ने Mining Bill पर मांगा विधानसभा का विशेष सत्र, सौंपा ज्ञापन

National Space Day: पीएम मोदी ने स्पेस स्टार्टअप्स के फाउंडर्स से की मुलाकात, बोले- दुनिया का टैलेंट भारत लाना है

Ind vs SL Test Analysis: जायसवाल की शानदार बल्लेबाजी और राहुल का छक्का, क्या Sri Lanka की वापसी ने बढ़ाई भारत की मुश्किल?