कश्मीर में पर्यटकों की भीड़ देखकर होटल, टैक्सी वालों और टूरिस्ट गाइडों के चेहरे खिले

By नीरज कुमार दुबे | Apr 09, 2022

कोरोना के हालात सुधरते ही जम्मू-कश्मीर में पर्यटकों की संख्या पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ रही है। श्रीनगर हवाई अड्डे पर दिन-रात विमानों की आवाजाही दर्शा रही है कि पर्यटन उद्योग के अच्छे दिन आ गये हैं। मार्च की ही बात कर लें तो पिछले एक दशक का रिकॉर्ड इस महीने टूट गया क्योंकि इस दौरान एक लाख 80 हजार से ज्यादा पर्यटक कश्मीर घूमने आये। यही नहीं नवरात्रि के शुरुआती छह दिनों में एक लाख 76 हजार से ज्यादा श्रद्धालु प्रसिद्ध वैष्णो देवी गुफा के दर्शन कर चुके हैं। यही नहीं इस बार अमरनाथ तीर्थयात्रियों के भी भारी संख्या में आने की संभावना है जिसके चलते तमाम तैयारियां की जा रही हैं।

इसे भी पढ़ें: 44 हफ्तों के कड़े प्रशिक्षण के बाद बीएसएफ में शामिल हुए 242 रंगरूट

दूसरी ओर, जम्मू से 42 किलोमीटर की दूरी पर जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के पास स्थित तीर्थयात्रियों के आधार शिविर ‘कटरा’ में देश तथा विदेश के भक्तों के स्वागत की पूरी तैयारी की गई है। अधिकारियों ने बताया कि पिछले छह दिनों में 1,76,174 तीर्थयात्रियों ने आधार शिविर से 12 किलोमीटर की पैदल यात्रा के बाद त्रिकुटा पहाड़ियों के ऊपर स्थित मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने कहा कि इनमें से नवरात्र के पहले दिन दो अप्रैल को सर्वाधिक 37,381 तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए। इसके बाद दूसरे नवरात्र को 33,340, तीसरे दिन 29,078, चौथे दिन 27,302, पांचवें दिन 29,078 और छठे नवरात्र पर 20,000 से अधिक तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए हैं। उन्होंने बताया कि भीड़ ना हो, इसके लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। औसतन 27,000 से अधिक तीर्थयात्री प्रतिदिन दर्शन के लिए मंदिर पहुंच रहे हैं। इस नौ दिवसीय महोत्सव का समापन रविवार को ‘महानवमी’ के दिन ‘पूर्णाहुति’ के साथ होगा। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए हजारों तीर्थयात्रियों के प्रवाह को नियंत्रित करने की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। यहां नए साल पर भगदड़ मचने से 12 लोगों की जान चली गई थी।

प्रमुख खबरें

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार

Larsen & Toubro को Middle East में मिला ₹15,000 करोड़ का Mega Project, बढ़ेगी कंपनी की ताकत