मध्य प्रदेश के टाइगर रिजर्व क्षेत्रों में पर्यटकों की आवाजाही हुई शुरू

By दिनेश शुक्ल | Jun 01, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के सभी टाईगर रिजर्व पर्यटकों के लिए एक जून से खोल दिए गए हैं। पहले दिन बाधवगढ़ टाईगर रिजर्व में ताला, मगधी और शितौली क्षेत्र में 124 पर्यटकों ने पर्यटन का आनंद उठाया। क्षेत्र संचालक विन्सेट रहीम ने बताया कि 15 पर्यटक वाहन में 73 पर्यटकों ने सुबह और दोपहर 12 पर्यटक वाहनों में 51 पर्यटकों ने प्रवेश लिया।

इसे भी पढ़ें: कोविड से बचाव के तरीकों पर विद्यार्थी चलाएँ जन-जागरण अभियान : मुख्यमंत्री चौहान

वही सवा माह बाद शुरू हुए नेशलन पार्क में आम-जन और पर्यटकों के प्रवेश करते समय साबुन से हाथ धोने और थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई। पार्क प्रबंधन द्वारा इसके लिए बुकिंग काउन्टर सभी गेट इंटरप्रिटेशन सेन्टर सोवेनियर शॉप, सेन्टर पाइंट आदि स्थानों पर सेनटाईजर की व्यवस्था की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Raymond Lifestyle और Honda Cars के वित्तीय परिणामों में मिले-जुले रुझान

Umesh Patel: सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सांसद को दो साल की सजा

Commonwealth Games 2022: ग्लास्गो में जैसमीन और प्रीति समेत चार मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण

Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच अंतिम चरण में, ट्रस्ट सदस्य का बयान