Kashmir में पतझड़ के मौसम का लुत्फ उठाने के लिए देशभर से उमड़ रहे हैं पर्यटक

By नीरज कुमार दुबे | Nov 18, 2023

कश्मीर में इन दिनों पतझड़ के मौसम का लुत्फ लेने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक आ रहे हैं। हम आपको बता दें कि पतझड़ के मौसम के बाद कश्मीर में सर्दियां शुरू हो जाएंगी और तीन महीने तक जबरदस्त ठंड के साथ बर्फ़बारी होती रहेगी। पतझड़ के मौसम के दौरान कश्मीर में जब चिनार के पत्ते सूखकर ज़मीन पर गिरते हैं तो पूरा नजारा ही रोमांटिक हो जाता है। चिनार के सूखे पत्तों पर चलना एक अलग अहसास देता है और ऐसा लगता है कि जैसे चारों ओर सोना बिखरा हुआ हो। कश्मीर में जैसे लोग बर्फबारी के समय एक दूसरे पर बर्फ डाल कर खेल का आनंद लेते हैं उसी तरह पतझड़ के मौसम में एक दूसरे पर चिनार के पत्ते फेंकने का आनंद भी लेते हैं। यहाँ तक कि जब पतझड़ के मौसम में चिनार से पत्ते गिरना शुरू हो जाते हैं तो लोग इनको साफ करने की बजाय इसका आनंद लेते हैं। इस समय मुगल गार्डन पर्यटकों के विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 'चिनार के पेड़ों' की पतझड़ से जो सुंदर दृश्य बना है उसे देखने देश के कोन-कोने से यहां पर्यटक आ रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Raymond Lifestyle और Honda Cars के वित्तीय परिणामों में मिले-जुले रुझान

Umesh Patel: सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सांसद को दो साल की सजा

Commonwealth Games 2022: ग्लास्गो में जैसमीन और प्रीति समेत चार मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण

Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच अंतिम चरण में, ट्रस्ट सदस्य का बयान