मणिकर्ण गुरुद्वारा में पर्यटकों ने मचाया उत्पात, पुलिस ने की शांति बनाने की अपील

By रितिका कमठान | Mar 06, 2023

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू स्थित सिखों को पवित्र धार्मिक स्थल मणिकरण साहिब में दंगा हुआ है। यहां कुछ सिख युवकों द्वारा उत्पात मचाने का वीडियो सामने आया है जिसके बाद इलाके में काफी तनाव भरा माहौल बना हुआ है। यहां रविवार की रात दर्जन भर सिख युवकों ने तोड़फोड़ की है। मणिकरण साहिब गुरुद्वारा के बाजार में युवकों ने दुकानों और ढाबों में तोड़फोड़ की। यही नहीं अगर युवकों के सामने कोई व्यक्ति आया तो उन्हें भी युवकों की पिटाई का शिकार होना पड़ा।

इस घटना की जानकारी पुलिस को मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। कुल्लू सदर थाना से पुलिस ने हुड़दंग करने वालों की तलाशी शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि आरोपियों ने तलवार, डंडे, पत्थर लेकर हंगामा किया था। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों के घरों पर पत्थर भी फेंके थे। 

बता दें कि पर्यटकों की इस हुड़दंग की घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात में गश्त बढ़ाने की मांग की है। 

डीजीपी ने की बात

इससे पहले भी एक मामला सामने आया था जिसमें पंजाबी टूरिस्ट ने ग्रीन टैक्स देने से इंकार कर दिया था और हंगामा किया था। इस मामले में हिमाचल प्रदेश पुलिस के प्रमुख संजय कुंडू और पंजाब के डीजीपी से भी बात की है। इस मामले में पंजाब पुलिस के डीजीपी ने अपील की है कि मणिकर्ण साहिब में शांति स्थापित करें। उन्होंने कहा कि मैंने पंजाब और हिमाचल पुलिस से बात की है और दोनों की टीमें मिलकर इलाके में लॉ ऑर्डर बनाने की कोशिश में जुटी हुई है। ये भी अपील की गई है कि किसी के बहकावे में ना आएं। यहां सभी तीर्थयात्रियों का स्वागत है। वहीं, पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि मणिकर्ण साहिब में हालात काबू में है और अफवाहों पर ध्यान ना दें। लोग शांति बनाए रखें। 

प्रमुख खबरें

Sonam Wangchuk Hunger Strike | सोनम वांगचुक की हालत स्थिर पर कमजोरी अत्यधिक, सफदरजंग अस्पताल में डॉक्टरों की विशेष टीम तैनात, पत्नी ने जताई बड़ी चिंता

Bhumi Pednekar Birthday: सिर्फ एक्टिंग ही नहीं, Climate Warrior बनकर दुनिया को राह दिखा रहीं भूमि पेडनेकर

Canada के धुएं से अमेरिका में फैला प्रदूषण, भड़के Donald Trump ने दी नए टैरिफ की धमकी, कहा- यह जानबूझकर की गई लापरवाही

Kokila Vrat 2026 Date: कब से शुरू हो रहा है कोकिला व्रत? जानें शुभ Muhurat और पूजा की संपूर्ण विधि और इसका धार्मिक महत्व