मध्य प्रदेश में कोरोना ढलान की ओर, दस दिनों में 5 फीसद घटा पॉजिटिविटी रेट

By दिनेश शुक्ल | May 06, 2021

भोपाल। ऐसे समय में जबकि हर तरफ से डराने वाली खबरें आ रही हैं, मध्य प्रदेश से एक राहत भरी खबर है। यहां पिछले 10 दिनों में नए संक्रमितों से ज्यादा मरीज स्वस्थ हुए हैं और पॉजिटिवीटी रेट 5 प्रतिशत कम हो गया है। इन आंकड़ों को कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।  

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में पाँच मई से प्रारंभ होगा 18 वर्ष से अधिक के व्यक्तियों का टीकाकरण

बीते 24 घंटे में प्रदेश के 4 बड़े शहरों में 5266 नए केस सामने आए हैं। 28 की मौत भी हुई है। इंदौर में सबसे ज्यादा 1792 मरीज सामने आए हैं और स्वस्थ भी 2697 हुए हैं। यहां 8 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया है। भोपाल में 1584 नए संक्रमित मिले, जबकि 6 की मौत हुई है। राजधानी में 1586 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबलपुर में 4787 सैंपल की जांच में 870 नए केस मिले हैं। यहां भी 6 की जान गई है, 813 स्वस्थ हुए हैं। ग्वालियर में 4126 सैंपल में से 1020 पॉजिटिव आए हैं। यहां 8 लोगों की मौत हुई है 1167 स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किए गए हैं।

प्रमुख खबरें

Litton Das की Australia टेस्ट में वापसी, Bangladesh क्रिकेट का बड़ा दांव

PoK पर ऐसा क्या बोले पाकिस्तानी? घसीटकर ले गई शहबाज की पुलिस

Glasgow से CWG 2030 की मेजबानी का बिगुल बजेगा, अहमदाबाद को मिलेगा औपचारिक न्योता!

Rahul Gandhi का बड़ा आरोप: Delimitation से BJP छीनना चाहती है Tamil Nadu की ताकत