कफ सिरप में विषाक्त डाइएथिलीन ग्लाइकॉल अशुद्धता; सार्वजनिक चेतावनी जारी की गई: हरियाणा की मंत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 09, 2025

हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने शनिवार को कहा कि सरकार ने कफ सिरप में स्वीकार्य सीमा से अधिक डायथिलीन ग्लाइकॉल (डीईजी) की अशुद्धता पाए जाने के बाद जन स्वास्थ्य चेतावनी जारी की है।

यह चेतावनी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए), हरियाणा को गुवाहाटी स्थित केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) के उप-क्षेत्रीय कार्यालय से प्राप्त आधिकारिक पत्र के आधार पर जारी की गई है।

एक आधिकारिक बयान में, मंत्री ने बताया कि कफ सिरप फॉर्मूलेशन - प्लानोकुफ डी सिरप जिसमें सेटिरिजिन हाइड्रोक्लोराइड, फिनाइलेफ्राइन हाइड्रोक्लोराइड और डेक्सट्रोमेथोर्फन हाइड्रोब्रोमाइड होता है, और जिसे श्रेया लाइफसाइंसेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित किया गया है - में स्वीकार्य सीमा से अधिक डीईजी अशुद्धता पाई गई है।

डीईजी एक विषैला रसायन है जो गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बनता है, जिसमें तीव्र विषाक्तता, गुर्दे का काम करना बंद कर देना, तंत्रिका संबंधी विकार और यहां तक कि बच्चों की मृत्यु होना भी शामिल है। राव ने लोगों से सतर्क रहने और बाजार में इस प्रभावित बैच की किसी भी उपलब्धता की सूचना निकटतम औषधि नियंत्रण अधिकारी को देने का आग्रह किया।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

UN Report का बड़ा खुलासा, दिल्ली के Red Fort Blast के पीछे Pakistan स्थित Jaish का हाथ

CM पद पर बात नहीं तो Delhi क्यों गए? DK Shivakumar की High Command से Meeting ने बढ़ाया सस्पेंस

Supreme Court की RERA को कड़ी फटकार, कहा- ये अथॉरिटी सिर्फ Builders को फायदा पहुंचा रही है

हाथ-पैर बंधे, खून से लथपथ... Bangladesh में Election से पहले हिंदू युवक की हत्या से हड़कंप