फिल्म Toxic के खराब रिव्यू पर विवाद, मेकर्स ने कई यूट्यूबर्स को भेजा लीगल नोटिस

By एकता | Aug 28, 2026

साउथ एक्टर यश की नई फिल्म 'टॉक्सिक' रिलीज होते ही विवादों में घिर गई है। फिल्म के खराब रिव्यू देने वाले यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को फिल्म की टीम की तरफ से लीगल नोटिस भेजे जा रहे हैं। सूरज कुमार और प्रशांत रंगस्वामी जैसे कई यूट्यूबर्स ने सोशल मीडिया पर इस नोटिस के स्क्रीनशॉट शेयर कर इसकी जानकारी दी है।

इसे भी पढ़ें: Kangana Ranaut ने नीली साड़ी में भाई अक्षत संग मनाया Raksha Bandhan, शेयर कीं पूजा की तस्वीरें

नोटिस में क्या लिखा है?

नोटिस के मुताबिक, इस कंपनी को फिल्म से जुड़े ऑनलाइन कंटेंट को हटाने, लिंक ब्लॉक करने और इंटरनेट प्लेटफॉर्म्स से शिकायत करने का पूरा हक दिया गया है। यह अधिकार 13 जुलाई से 26 सितंबर तक के लिए मान्य है। हालांकि, इस लीगल नोटिस का मतलब सीधे तौर पर कोर्ट का आदेश नहीं है, बल्कि यह सिर्फ मेकर्स की तरफ से भेजी गई एक चेतावनी या जानकारी है।

इसे भी पढ़ें: हर जगह एक जैसे कपड़े सही नहीं... Kriti Sanon के लुक विवाद पर बोलीं Madhu Chopra

फिल्म की कमाई का हाल

गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'टॉक्सिक' में यश के साथ कियारा आडवाणी और नयनतारा जैसे बड़े कलाकार हैं। 26 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म को आलोचकों और जनता दोनों से ठंडा रिस्पॉन्स मिला है। इसका असर कमाई पर भी दिखा, जहां फिल्म का बिजनेस पहले दिन 101 करोड़ से गिरकर दूसरे दिन भारत में लगभग 36 करोड़ रुपये पर आ गया। फिलहाल लीगल नोटिस मिलने के बाद भी ज्यादातर यूट्यूबर्स के रिव्यू इंटरनेट पर मौजूद हैं।

प्रमुख खबरें

IIT Indore अध्ययन: विरोध स्थलों की दूरी और पहुंच तय करती है लोकतांत्रिक प्रदर्शनों का असर

Jayant Chaudhary ने Delhi में जारी प्रदर्शनों पर उठाया सवाल, पुलिस सुरक्षा का किया बचाव

राजस्थान में कथित पुलिस ज्यादती के खिलाफ कॉजपा 10 दिन में करेगी बड़ा आंदोलन

MP Voter List: मतदाता बनने के लिए उमड़े युवा, Form 6 के मिले 4 लाख से अधिक आवेदन