इस कारण से टोयोटा ने 1.41 लाख से अधिक कारें मंगाई वापस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 15, 2020

नयी दिल्ली।  देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजूकी इंडिया (एमएसआई)ने बुधवार को कहा कि खराब ईंधन पंप की जांच और उसे बदलने के लिये उसने 1,34,885 बैगन- आर और बलेनो मॉडल की कारें वापस मंगाई हैं। इसके साथ ही टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने भी कहा है कि उसने अपनी प्रीमियम हैचबैक ग्लांजा की 6,500 इकाई वापस मंगाई हैं। कंपनी की ग्लांजा मूल रूप से बलेनो का ही रूप है। एमएसआई ने शेयर बाजारों को भेजी नियामकीय सूचना में कहा है वह स्वैच्छिक तौर पर 15 नवंबर 2018 से लेकर 15 अक्टूबर 2019 के बीच विनिर्मित वैगन-आर (एक लीटर) और 8 जनवरी 2019 से लेकर 4 नवंबर 2019 के बीच विनिर्मित बलेनो (पेट्रोल) कारों को वापस मंगा रही है। उसने कहा है कि इसमें कंपनी के दोनों तरह के 1,34,885 वाहन वापस आ सकते हैं।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा