TP Solar ने तीसरी तिमाही में 940 मेगावाट का सेल, 990 मेगावाट का मॉड्यूल उत्पादित किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 08, 2026

टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लि. की सौर विनिर्माण इकाई और पूर्ण अनुषंगी कंपनी टीपी सोलर लि. का वित्त वर्ष 2025-26 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के दौरान सेल उत्पादन सालाना आधार पर करीब पांच गुना होकर 940 मेगावाट रहा।

टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी, टाटा पावर की अनुषंगी है। टीपी सोलर तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में भारत की सबसे बड़ी अत्याधुनिक 4.3 गीगावाट सौर सेल और मॉड्यूल निर्माण सुविधा का संचालन करती है।

टाटा पावर की इस इकाई को 4,300 करोड़ रुपये के निवेश से स्थापित किया गया है। अप्रैल-दिसंबर 2025 के दौरान इस संयंत्र ने 2.8 गीगावाट सौर सेल और 2.9 गीगावाट सौर मॉड्यूल का उत्पादन किया।

प्रमुख खबरें

शेयर बाजार में हाहाकार! Geopolitical Crisis से Sensex-Nifty धड़ाम, सभी 30 शेयर लाल निशान में

Kerala Election 2026: मतदान के आंकड़ों में देरी पर कांग्रेस का कड़ा रुख, वी डी सतीशन ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र

Mumbai Indians की तीसरी हार से टूटे Captain Hardik Pandya, बोले- अब कई चीजों पर दोबारा सोचना होगा

Masters Tournament पर Rory McIlroy का फिर कब्जा, लगातार दूसरी जीत से की Tiger Woods के रिकॉर्ड की बराबरी