टीआरए ने कहा जियो देश का सबसे मजबूत टेलीकॉम ब्रांड

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 14, 2022

देश की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता रिलायंस जियो को सबसे मजबूत दूरसंचार ब्रांड चुना गया है। ब्रांड बुद्धिमत्ता और डेटा विश्लेषण कंपनी टीआरए ने एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी। टीआरए ने अपने भारत के सर्वाधिक वांछित ब्रांड 2022 की सूची में कंपनियों को उनकी ब्रांड क्षमता के अनुसार स्थान दिया है। दूरसंचार कंपनियों की श्रेणी में रिलायंस जियो सबसे ऊपर है। उसके बाद भारती एयरटेल, वोडाफोन आइडिया लिमिटेड और फिर बीएसएनएल का स्थान आता है।

विविध समूहों की सूची में आईटीसी शीर्ष पर है जिसके बाद टाटा और रिलायंस का स्थान है। ऊर्जा सूची में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) सबसे ऊपर है जिसके बाद इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) और अडाणी समूह का स्थान आता है। खाद्य और पेय पदार्थ श्रेणी में, अमूल ब्रांड शीर्ष पर रहा। वहीं रोजमर्रा के उपयोग वाली श्रेणियों में फॉग शीर्ष पर रहा और फिर लैक्मे, निविया एवं कोलगेट का स्थान आता है। इंटरनेट ब्रांड सूची में अमेजन, फेसबुक, फ्लिपकार्ट और गूगल शीर्ष क्रम में हैं।

प्रमुख खबरें

पुल के बदले पुल! Iran के B1 Bridge पर हमले के बाद अब Gulf देशों में बढ़ा टेंशन

Lucknow से Akhilesh Yadav का BJP पर बड़ा हमला, बोले- सरकार के खिलाफ उठने वाली हर आवाज दबाई जा रही

Iran का तेल, भारत का इंतज़ार, China ने मारी बाजी? Crude Oil टैंकर ने बदला रास्ता

आखिर पश्चिम बंगाल में चुनावी जंगलराज के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई क्यों नहीं?