दुनिया के समक्ष खाद्य संकट और अन्य चुनौतियां के हल का हिस्सा है व्यापार: डब्ल्यूटीओ प्रमुख

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 26, 2022

 दावोस| विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) की महानिदेशक एन. ओकोंजो इविला ने बुधवार को कहा कि यूक्रेन में युद्ध, जलवायु संकट, कोविड-19 महामारी और खाद्य संकट सहित दुनिया आज जिन चुनौतियों का सामना कर रही है, उनके समाधान में व्यापार एक महत्वपूर्ण हिस्सा होगा।

दावोस के व्यापार परिणामों पर यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, उन्होंने कहा कि आज दुनिया जिस तरह के संकटों का सामना कर रही है वह बहुत ही असामान्य हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘इन सभी संकटों में एक बात समान है कि कोई भी अकेला देश इनमें से किसी एक का समाधान नहीं कर सकता।’’ डब्ल्यूटीओ प्रमुख ने कहा कि व्यापार को बढ़ावा देना अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने में मदद करने के लिए महत्वपूर्ण होगा, क्योंकि इस समय बहुत सारे नकारात्मक जोखिम हैं।

उन्होंने कहा कि व्यापार हमेशा समाधान का हिस्सा रहा है और आज दुनिया जिन चुनौतियों का सामना कर रही है, उनके लिए यह सच है। उन्होंने कहा कि खाद्य संकट को पारदर्शी और अस्थायी तरीके से संभालने के लिए निर्यात नियंत्रण हटाने की अच्छी संभावना है।

उन्होंने कहा कि कुछ देश ऐसे भी हो सकते हैं जिनके पास अतिरिक्त खाद्यान्न है और जमाखोरी ऐसी स्थिति में एक अच्छा विचार नहीं हो सकता। विश्व व्यापार संगठन प्रमुख ने यह भी कहा कि यदि स्थिति से निकलने का कोई सुरक्षित गलियारा नहीं है तो खाद्य संकट थोड़ा लंबा हो सकता है और उस स्थिति में, वह विकासशील देशों से अपना उत्पादन बढ़ाने का आग्रह करेंगी।

सम्मेलन में, विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) अध्यक्ष बोर्गे ब्रेंडे ने व्यापार को प्रोत्साहित करने पर जोर देते हुए कहा कि दुनिया अर्थव्यवस्था के धीमी गति से पटरी पर लौटने की स्थिति का सामना कर रही है।

प्रमुख खबरें

Baramati में कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों ने बताई समस्याएं, Ajit-Sunetra से जनता को बड़ी उम्मीदें

Sharad Pawar के हाथ से फिसल रहा Baramati, अजित का बढ़ रहा दबदबा

रायबरेली से नामांकन के बाद बोले राहुल गांधी, बड़े भरोसे के साथ मेरी मां ने मुझे सौंपी परिवार की कर्मभूमि

जीने के लिए केवल कुछ महीने का समय, पत्नी अनीता गोयल को कैंसर, नरेश गोयल की जमानत याचिका पर 6 मई को फैसला