Davos में 21 देशों के व्यापार मंत्रियों ने WTO conference को लेकर चर्चा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 23, 2026

विभिन्न देशों के व्यापार मंत्रियों और विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) की महानिदेशक नगोजी ओकोंजो-इवेला ने बृहस्पतिवार को यहां बैठक कर मार्च में होने वाले 14वें डब्ल्यूटीओ मंत्रीस्तरीय सम्मेलन से पहले प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की।

बैठक की मेजबानी करने वाली स्विट्जरलैंड की सरकार ने एक बयान में कहा कि व्यापार मंत्रियों ने वैश्विक व्यापार नीति से जुड़ी चुनौतियों से निपटने में डब्ल्यूटीओ की भूमिका पर चर्चा की। इस दौरान मंत्रियों ने बातचीत के कुछ मुद्दों पर संभावित समझौते की राह और डब्ल्यूटीओ में सुधार की प्राथमिकताओं पर विचार किया।

बयान के मुताबिक, चर्चा का मुख्य केंद्र उन मुद्दों पर संभावित सहमति तलाशने पर रहा, जहां पहले से ही सहमति बनने के करीब स्थिति है। इनमें ‘विकास के लिए निवेश सुविधा समझौता’ और ई-कॉमर्स पर शुल्क स्थगन जैसे विषय शामिल हैं।

मंत्रियों ने राजनीतिक दिशा-निर्देश साझा किए और डब्ल्यूटीओ में सुधार की प्राथमिकताओं पर विचारों का आदान-प्रदान किया। ये सभी विषय 14वें मंत्रीस्तरीय सम्मेलन के एजेंडे में प्रमुख रूप से शामिल रहेंगे।

डब्ल्यूटीओ के शीर्ष निकाय मंत्रीस्तरीय सम्मेलन की 14वीं बैठक मार्च में कैमरून में होने वाली है। स्विस सरकार के अनुसार, इन चर्चाओं ने वैश्विक व्यापार में डब्ल्यूटीओ की केंद्रीय भूमिका की फिर से पुष्टि करने का अवसर प्रदान किया।

वैश्विक स्तर पर बढ़ते तनाव और स्थापित व्यापार नियमों को मिल रही चुनौतियों के बीच स्विट्जरलैंड ने नियम-आधारित बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली के प्रति अपने समर्थन को दोहराया।

प्रमुख खबरें

Lashkar का खतरनाक नेटवर्क बेनकाब, 19 जगह छापे पड़ने के बाद फरार आतंकी Abdullah Abu Hureira समेत कई गिरफ्तार

दिग्गज क्रिकेटर David Warner की बढ़ी मुश्किलें, Sydney में Drunk Driving केस में हुए अरेस्ट

DGCA का बड़ा फैसला: Long-Haul Flights के लिए पायलटों के Flight Duty Time में मिली अस्थायी ढील

Char Dham Yatra: Char Dham पर नया नियम! Gangotri में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक, क्या ये सिर्फ शुरुआत है