दिल्ली में बारिश के बाद कई स्थानों पर जलभराव से यातायात हुआ प्रभावित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 19, 2021

नयी दिल्ली। दिल्ली में सोमवार सुबह बारिश होने से आईटीओ और पुल प्रहलादपुर समेत कई मार्गों पर जलभराव हो गया जिसकी वजह से यातायात प्रभावित हुआ। बारिश के कारण रिंग रोड, प्रगति मैदान, पालम, किराड़ी और रोहतक रोड पर भी पानी भर गया। पुल प्रहलादपुर अंडरपास की तरफ से तो यातायात को मोड़ना पड़ा। दिल्ली की यातायात पुलिस की ओर से ट्वीट किया गया, ‘‘पुल प्रहलादपुर में रेलवे के पुल के नीचे पानी भरने की जानकारी मिली।

इसे भी पढ़ें: संसद सत्र से पहले संसदीय कार्य मंत्री ने कहा, सरकार किसी चर्चा से नहीं भाग रही

लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों ने कहा कि जलभराव की शिकायतें दूर करने को प्राथमिकता दी जा रही है। एक अधिकारी ने कहा, ‘‘वरिष्ठ इंजीनियरों के साथ हमारे कर्मचारी काम में लगे हुए हैं। सड़कों से पानी हटाया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता