दिल्ली में बारिश और कांवड़ यात्रा के चलते यातायात बाधित, यात्री घंटों फंसे रहे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 23, 2025

राष्ट्रीय राजधानी में भारी बारिश और कांवड़ियों की भीड़ के कारण मंगलवार को यातायात लगभग ठप हो गया, जिससे कई यात्री घंटों तक फंसे रहे। सुबह के समय भारी बारिश के कारण कई प्रमुख सड़कें जलमग्न हो गईं।

आईटीओ, ओल्ड रोहतक रोड, दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-आठ), महरौली-बदरपुर रोड, महरौली-गुरुग्राम रोड, पीरागढ़ी से आईएसबीटी, मधुबन चौक, दिल्ली-गाजियाबाद और राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर कई घंटों तक भारी जाम की स्थिति रही।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), सफदरजंग अस्पताल और आश्रम क्षेत्र की ओर जाने वाली सड़कों सहित दक्षिणी दिल्ली की कई सड़कों पर यातायात दोपहर और शाम के समय में बाधित हुआ।

महरौली-बदरपुर मार्ग सबसे अधिक प्रभावित रहा, जहां दोपहर तक यातायात बाधित रहा। बड़ी संख्या में कांवड़िये पहले से ही जलमग्न सड़कों के किनारे चलते देखे गए। नांगलोई से नजफगढ़ की ओर और आनंद विहार के पास, सड़कों के किनारे कई कांवड़ शिविर लगे हुए थे, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया।

तीर्थयात्रियों के लिए रास्ता बनाने के वास्ते शहर के कई हिस्सों में वाहनों का मार्ग परिवर्तित किया गया, लेकिन वास्तविक समय पर जानकारी नहीं मिलने और यातायात पुलिस की मौजूदगी न होने के कारण वाहन चालक असमंजस में और असहाय रहे।

एक यात्री ने कहा, ‘‘मैं सुबह आठ बजे दिल्ली से गुरुग्राम के लिए निकला, हवाई अड्डे के पास घंटों जाम में फंसा रहा। भीषण जाम था। दो घंटे में सिर्फ 18 किलोमीटर ही दूरी तय कर पाया।’’ सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक अन्य उपयोगकर्ता ने कहा, ‘‘मुझे गुरुग्राम-दिल्ली मार्ग पर 30 किलोमीटर की दूरी तय करने में दो घंटे लग गए।

प्रमुख खबरें

Asian Games Badminton: PV Sindhu और Ayush Shetty प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

बच्चों में नशाखोरी सिर्फ जनस्वास्थ्य नहीं बल्कि Child Protection का मामला: CJI Surya Kant

रूस की तेल रिफाइनरी पर यूक्रेन ने दाग दिए दनादन ड्रोन, 3 लोगों की मौत

PropEquity Report: देश के नौ प्रमुख शहरों में Housing Sales 6% गिरकर 1.03 लाख इकाई पर आई