By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 21, 2024
मध्य प्रदेश के जबलपुर संभाग के अंतर्गत एक रेलवे स्टेशन के पास एक ट्रेन लोहे की छड़ से टकरा गई, जिसके बाद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने घटना की जांच शुरू कर दी है। रेलवे के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि जबलपुर आरपीएफ ने इस घटना के सिलसिले में मामला दर्ज कर लिया है और यह पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है कि क्या यह गड़बड़ी फैलाने की हरकत थी अथवा किसी ने अपना सामान वहां छोड़ा था। उन्होंने कहा कि आरपीएफ दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर संभाग के साथ मिलकर घटना की जांच कर रही है।