रूस में पुल ढहने के कारण ट्रेन पटरी से उतरी, कम से कम सात लोगों की मौत: अधिकारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 01, 2025

पश्चिमी रूस में शनिवार देर रात एक पुल ढह जाने के कारण उसके नीचे से गुजर रही एक यात्री ट्रेन पटरी से उतर गई तथा इस हादसे में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और कम से कम 30 अन्य लोग घायल हो गए।

रूस की संघीय सड़क परिवहन एजेंसी ‘रोसावतोदोर’ ने बताया कि नष्ट हुआ पुल उस रेलवे पटरी के ऊपर था जहां से ट्रेन गुजर रही थी। विभिन्न सरकारी एजेंसी द्वारा उपलब्ध कराई गई तस्वीरों में ट्रेन के टूटे हुए डिब्बे ढहे पुल से गिरे कंक्रीट के बीच पड़े दिखाई दे रहे थे।

ब्रायंस्क क्षेत्र के गवर्नर अलेक्जेंडर बोगोमाज ने बताया कि आपातकालीन सेवाओं से जुड़े अधिकारी और सरकारी अधिकारी घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सात लोगों की मौत हो गई है और 30 घायलों में दो बच्चे भी शामिल हैं। उन्होंने कहा, ‘‘पीड़ितों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Bombay High Court की फटकार: FDA ने Cipla का दवा लाइसेंस रद्द करने का आदेश वापस लिया

Nepal Flash Flood के बाद नया संकट, China Border पर बनी झील से Dam Burst का खतरा

Congress नेता चेंथी अनी गिरफ्तार, Kerala CM का काफिला रोकने पर कार्रवाई

बिना चरित्र निर्माण के केवल डिग्री देने वाली शिक्षा अधूरी है, लखनऊ में बोले Rajnath Singh