पश्‍च‍िम बंगाल रेल रूट पर ट्रेन सेवा ठप, जानें क्या है वजह, पटरियों पर क्यों बैठे हैं लोग

By अंकित सिंह | Sep 21, 2022

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में कुर्मी आदिवासी समुदाय के लोगों का विरोध प्रदर्शन आज भी जारी है। दरअसल, अनुसूचित जनजाति के दर्जे की मांग को लेकर यह समाज रेल रोको अभियान चला रहा है। इसकी वजह से झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं। इस समाज को मनाने की कोशिश की जा रही है। लेकिन यह अपनी मांग पर पूरी तरह से अड़े हुए हैं। इस वजह से कई ट्रेनें रद्द की गई है। ट्रेनों के रद्द होने की वजह से यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई ट्रेनों को हावड़ा में खड़ा करना पड़ा है। इसके अलावा कई ट्रेन अभी भी रास्ते में स्टेशनों पर खड़ी है। यात्रा करने वाले यात्रियों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर