भारत से प्राप्त कोच की सहायता से श्रीलंका में ट्रेन सेवा की शुरुआत की गयी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 10, 2022

कोलंबो|  श्रीलंका ने भारत से प्राप्त डीजल मल्टीपल यूनिट के इस्तेमाल से, रविवार को एक इंटर-सिटी ट्रेन सेवा की शुरुआत की। यह ट्रेन सेवा राजधानी कोलंबो को जाफना प्रायद्वीप के उत्तरी छोर कांकेसंथुराई से जोड़ेगी जहां तमिल बहुल जनसंख्या है।

श्रीलंका में भारतीय उच्चायोग ने ट्वीट किया, ‘‘श्रीलंका की रेलवे अवसंरचना को शक्ति प्रदान करने के लिए आज नॉर्दर्न प्रॉविंस के लिए ट्रेन सेवा की शुरुआत की गई। इसमें भारत के साथ विकास की साझेदारी के दो स्तम्भ परिलक्षित होते हैं- अवसंरचना विकास और देशव्यापी केंद्रित होना।’’

उद्घाटन समारोह में श्रीलंका के परिवहन मंत्री पी. वन्नियाराच्चि और भारत के उप उच्चायुक्त विनोद के. जैकब मौजूद थे।

प्रमुख खबरें

भारत समिट के नाम पर मोदी विरोध का षड़यंत्र

Kulgam में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच दोबारा मुठभेड़ शुरू, सर्च ऑपरेशन जारी

Seattle में दिवाली समारोह में बाधा पर अमेरिकी सांसदों ने Attorney General से की जांच की मांग

National School of Drama में चल रहा गजब का ड्रामा! उपाध्यक्ष Bharat Gupt ने प्रशासनिक टकराव से आहत होकर कार्यालय जाना छोड़ा