पटरियों पर कचरा फेंकने से रोकने के लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षण दें: रेलवे बोर्ड

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 13, 2025

चलती ट्रेनों से पटरियों के किनारे कचरा फेंके जाने की कई शिकायतों के बाद रेलवे बोर्ड ने सभी 18 रेलवे जोन को निर्देश दिया है कि वे ‘ऑन-बोर्ड कैटरिंग’ कर्मचारियों को यात्रा के दौरान निर्धारित स्टेशनों पर कचरे का निस्तारण करने के लिए प्रशिक्षण दें। बोर्ड ने 12 नवंबर को जारी एक पत्र में कहा कि ‘कैटरिंग’ और ‘ओबीएचएस’ (ऑन-बोर्ड हाउसकीपिंग स्टाफ) कर्मचारियों द्वारा नामित स्टेशनों पर कचरा प्रबंधन और निपटान के संबंध में निर्देश जारी किए गए थे।

इसमें कहा गया है कि पर्याप्त जागरूकता के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षकों और संबंधित अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों के साथ तुरंत संवाद (बातचीत) किया जाना चाहिए। बोर्ड के अनुसार, वाणिज्यिक और यांत्रिक विभागों को संयुक्त रूप से यह अभ्यास तब तक आयोजित करना चाहिए जब तक कि प्रत्येक रेलवे मंडल की सभी ट्रेनें कवर न हो जाएं।

बोर्ड ने मंडलों से यह अभ्यास पत्र जारी होने की तारीख से एक महीने के भीतर पूरा करने को कहा है। पत्र में यह भी कहा गया है, ओबीएचएस और पैंट्री कार के लाइसेंसधारियों को भी इस संबंध में परामर्श दिया जाना चाहिए।

निर्देशों के उल्लंघन को एक बड़ा उल्लंघन माना जाएगा और अनुबंध समझौते की शर्तों के अनुसार सेवा समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बोर्ड ने यह भी कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत यह यात्रियों और स्टेशनों को साफ रखने का हमारा कर्तव्य है।

प्रमुख खबरें

Nightclub बवाल के बाद Ben Stokes का Comeback, Durham टीम से मैदान पर करेंगे वापसी

क्रिकेट मैदान पर बवाल: Vaibhav Suryavanshi मामले में BCCI का No Action, फैसला रेफरी लेंगे

Shubman Gill की विराट कप्तानी, 154 रन बनाकर Sachin-Virat के Elite क्लब में हुए शामिल

Cristiano Ronaldo रहे फ्लॉप, World Cup के पहले मैच में पुर्तगाल को Congo ने दिया बड़ा झटका