राजस्थान में 17 IAS अधिकारियों के तबादले, गौरव गोयल को राज्यपाल का सचिव नियुक्त किया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 02, 2024

जयपुर। राजस्थान सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 17 अधिकारियों के तबादले किए हैं जिसके तहत गौरव गोयल को राज्यपाल का सचिव नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही राज्य में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के कुछ अधिकारियों कोभी नियुक्ति दी गई है जो अपनी पदस्थापना का इंतजार कर रहे थे। राज्य के कार्मिक विभाग ने बृहस्पतिवार देर रात इस बारे में आदेश जारी किए। इसके तहत राज्यपाल के सचिव पद पर तैनात सुबीर कुमार का तबादला प्रमुख सचिव (उच्च व तकनीकी शिक्षा) पद पर किया गया है। इस पद पर तैनात आईएएस अधिकारीभवानी सिंह देथा को प्रमुख सचिव (आयोजना) पद पर नियुक्त किया गया है। जिन आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं उनमें विकास एस भाले, डॉ पृथ्वी राज और पीसी किशन का भी नाम है। इसके साथ ही राज्य सरकार ने पदस्थापना की प्रतीक्षा कर रहे आईपीएस अधिकारी अमित जैन, शाहीन सी, प्रशांत किरण, बी आदित्य आदि को भी नियुक्ति दी है।

प्रमुख खबरें

Punjab Cabinet ने High Court के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया

Akhilesh Yadav ने BJP पर साधा निशाना, बोले- पराए धन को अपना बनाना सत्तारूढ़ दल खूब जानता है

Jharkhand में मंत्री Sudivya Kumar के निधन पर SIR सुनवाई टली, 2 दिन का राजकीय शोक घोषित

Jammu Kashmir में सामान्य स्थिति के दावे पर Tarigami ने उठाए सवाल