दिल्ली के मधु विहार में ट्रांसजेंडर की हत्या, नाबालिग हिरासत में

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 04, 2025

 पूर्वी दिल्ली के मधु विहार इलाके में सोमवार दोपहर एक पुल के नीचे एक ट्रांसजेंडर का शव मिला और घटनास्थल से एक नाबालिग को पकड़ा गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हिरासत में लिए गए नाबालिग ने दावा किया कि ट्रांसजेंडर के पूर्व पति ने उसकी हत्या की है।

अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ के दौरान नाबालिग ने आरोप लगाया कि पीड़िता का पूर्व पति और गाजीपुर निवासी रेहान ने हत्या की है। पुलिस ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और प्रारंभिक जांच से पता चला है कि उस पर चाकू से हमला किया गया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के पूर्व पति का पता लगाने और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

प्रमुख खबरें

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार

Women Health: क्या प्रेग्नेंसी वाला Sugar, Delivery के बाद भी बना रहता है? जानें पूरा सच

Ram Navami पर PM Modi का राष्ट्र के नाम संदेश, प्रभु राम के आशीर्वाद से पूरा होगा Viksit Bharat का संकल्प