Surya Gochar In November 2025: नवंबर में सूर्य के गोचर से इन राशि वालों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, हर क्षेत्र में मिलेगा लाभ

By अनन्या मिश्रा | Nov 14, 2025

वर्तमान समय में ग्रहों के राजा सूर्य तुला राशि में विराजमान हैं। इस राशि में सूर्य 15 नवंबर तक बने रहेंगे और फिर 16 नवंबर को सूर्य फिर से राशि परिवर्तन करेंगे। 16 नवंबर को दोपहर 01:44 मिनट पर तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में विराजमान होंगे। फिर 15 दिसंबर तक सूर्य वृश्चिक राशि में बने रहेंगे। क्योंकि ज्योतिष में सूर्य-मंगल में मित्रता का भाव है, इसलिए इस गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों पर दिखाई देगा। हालांकि सूर्य और मंगल के प्रभाव से कुछ राशियों के आत्मविश्वास में वृद्धि, करियर में सुधार, व्यापार में विस्तार और नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि सूर्य के इस गोचर से किन राशियों को लाभ मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: Fitkari Upay: फिटकरी से जुड़े ये आसान उपाय करने से घर आती है बरकत, धन-दौलत की नहीं होगी कमी

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों के लिए यह समय बदलावों से भरा रहेगा। आपको नई संपत्ति की प्राप्ति होगी और नए वाहन को घर लाने की कामना पूरी होगी। इस दौरान इस राशि के शादीशुदा जीवन में खास बदलाव आएगा। वहीं रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा और आप एक खुशहाल वैवाहिक जीवन बिताएंगे। संतान सुख की प्राप्ति होगी और लव पार्टनर के साथ भी नजदीकियां बढ़ेंगी। इस दौरान भूमि-भवन या फिर पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद सुलझेंगे।

वृश्चिक राशि

क्योंकि सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश हो रहा है, इसलिए इन जातकों की आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। इस दौरान धार्मिक कार्यों में भी रुचि बढ़ेगी और शादीशुदा जीवन खुशहाल रहेगा। वृश्चिक राशि के जातकों की कला में निखार आएगा और नौकरी के नए मौके मिलेंगे। इस समय घर से दूर रहने वाले लोगों को परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। वहीं अगर भूमि-भवन से कोई विवाद चल रहा है, तो वह विवाद सुलझने की उम्मीद है और व्यापार में भी लाभ हो सकता है।

प्रमुख खबरें

Ghazipur में ANTF और पुलिस ने पकड़ी 2 करोड़ रुपये की हेरोइन, महिला समेत तीन गिरफ्तार

MP में CM Mohan Yadav और Nitin Gadkari शुरू करेंगे सुगम परिवहन सेवा, चलेंगी 351 बसें

एशियाई खेलों की 10m एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे Kamaljeet और Suruchi

Chittorgarh में 4 करोड़ का गांजा बरामद, तीन ट्रकों के साथ 7 तस्कर पकड़े गए