राजस्थान के नागौर में दर्दनाक सड़क हादसा, गाड़ी के परखच्चे उड़े, 11 श्रद्धालुओं की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 31, 2021

जयपुर। राजस्थान के नागौर जिले में मंगलवार को एक सड़क हादसे में 11 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस के अनुसार श्रीबालाजी क्षेत्र में यह हादसा एक जीप और ट्रक के बीच टक्कर से हुआ। पुलिस ने बताया कि हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई, जीप में सवार श्रद्धालु मध्यप्रदेश लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि यह हादसा बीकानेर-जोधपुर राजमार्ग पर श्रीबालाजी मंदिर के पास हुआ, मरने वालों में आठ महिलायें शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

खेल तुम्हें हमेशा याद रखेगा: Yuvraj-Kuldeep ने Football Legend Messi को कहा अलविदा

ठाणे: 14 साल की किशोरी से छेड़छाड़ के आरोप में 62 वर्षीय पड़ोसी गिरफ्तार

मदरसे को बढ़ाने के लिए कब्जा कर ली जमीन, पाकिस्तान में 125 साल पुराना मंदिर ढहाया

Jan Gan Man: Manusmriti को पढ़े बिना ही उसके पीछे क्यों पड़ गये हैं Rahul Gandhi? हर मुद्दे में जाति का कोण क्यों ढूँढ़ने लगी है Congress?