छात्रों के खिलाफ राजद्रोह का मामला, प्रधानाचार्य ने राष्ट्र-विरोधी नारेबाजी का लगाया आरोप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 28, 2020

अयोध्या। साकेत डिग्री कॉलेज’ के छह छात्रों के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज किया गया है। कॉलेज के प्रधानाचार्य ने उन पर संस्थान के परिसर में राष्ट्र-विरोधी नारेबाजी करने का आरोप लगाया है। कॉलेज के छात्रों ने छात्र संघ के चुनाव ना कराने के खिलाफ 16 दिसम्बर को किए गए प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर ये नारेबाजी की थी। प्रधानाचार्य एन. डी. पांडे ने अपनी पुलिस शिकायत में कहा कि छात्रों ने ‘‘आजादी लेकर रहेंगे’’ जैसे ‘‘राष्ट्र विरोधी’’ नारे लगाए। उन्होंने शिकायत में छात्रों के नाम भी दर्ज कराए हैं। 

प्रमुख खबरें

Priyanka Chopra Varanasi Look | प्रियंका चोपड़ा के जन्मदिन पर राजामौली का बड़ा धमाका! वाराणसी से मंदाकिनी का बेहद दमदार फर्स्ट लुक आउट

गौरवपूर्ण लोकतांत्रिक मूल्यों का साझा करने का अवसर

भारत-रूस की दोस्ती तोड़ने के लिए अमेरिका ला रहा कौन सा बिल? सीनेटर्स का भी मिल गया सपोर्ट

Jagannath Rath Yatra 2026: गुंडिचा मंदिर के सामने रथों पर Mangala Aarti, लाखों Devotees के बीच गूंजा जय जगन्नाथ