मां खिला रही थी अपने 3 साल के बेटे को खाना, अचानक गिर गया पेड़; मौके पर दोनों की हुई मौत

By निधि अविनाश | Feb 03, 2022

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। हादसे में मां और बेटे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई है। बता दें कि, शिमला के नागरिक उपमंडल चौपाल के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत पुजारली में पेड़ काटने का काम चल रहा है। उसी दौरान यह घटना हुई जिससे महिला और बच्चे की मौत हो गई। किरी के जगंलों में प्राइवेट सेल के तहत चिड़ के पेड़ों को काटने का काम चल रहा है और इस काम में एक निजी ठेकेदार के करीब 15 मजदूर काम कर रहे है। 

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश : मकान की छत गिरी, मलबे में दबने से दो सगी बहनों, एक अन्य बच्ची की मौत

मां के साथ 3 साल के बेटे की दर्दनाक मौत

मां रीना देवी की उम्र 30 साल बताई जा रही है वहीं बेटा जितेश की उम्र 3 साल थी। रीना देवी गाँव दियोठ तहसील बरोट ज़िला काँगड़ा की रहने वाली थी। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल नेरवा भेज दिया गया है ।मृतकों के परिजनों को चौपाल के एसडीएम चेत सिंह द्वारा 10-10 हज़ार की राहत राशि दी गई है। वहीं पुलिस ने मामले को लेकर एफआईआर दर्ज करा दिया है और जांच की जा रही है। 

प्रमुख खबरें

Team India के लिए England के खिलाफ बड़ी चुनौती, World Cup की तैयारी के लिए Shubman Gill की असली परीक्षा

England के खिलाफ ODI Series से पहले Team India का अभ्यास, Virat Kohli और Gambhir की बेरुखी ने बढ़ाई फैंस की चिंता

Erling Haaland की अनोखी Souvenir ने इंटरनेट पर मचाई धूम, Texas से खरीदा शराब की बोतल वाला Raccoon

आइकिया की बड़ी योजना: 2030 तक भारत में निवेश दोगुना कर 21,000 करोड़ रुपये करेगी कंपनी